Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

ताश के पत्तों की तरह ढह गई दो मंजिला इमारत, नाले की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, कैमरे में कैद खौफनाक मंजर-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के तिलपता (साकीपुर रोड) में आज गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मानसून से ठीक पहले चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान और दुकान देखते ही देखते पूरी तरह से जमींदोज हो गया। मकान गिरने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई है।

तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह साकीपुर रोड तिलपता में सड़क और नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। जेसीबी मशीन से नाला खोदने के लिए जैसे ही दुकान के सामने से मिट्टी हटाई गई, वैसे ही पूरी इमारत एक झटके में नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि इस दुकान की नींव नाले के बेहद पास या नाले पर ही रखी गई थी, जिसके चलते मिट्टी हटते ही बेस कमजोर हो गया और यह हादसा हो गया। इस हादसे की चपेट में आने से बिजली के पोल और तार भी टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय निवासियों ने इस अधूरी परियोजना और प्राधिकरण की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।एडिशनल डीसीपी का कहना है कि थाना सूरजपुर को सूचना मिली है कि तिलपता चौकी क्षेत्र के साकीपुर रोड पर एक मकान गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि ओमवीर पुत्र रमेश की एक दुकान का निर्माण पिछले 3-4 महीनों से चल रहा था। इसी के साथ समानांतर रूप से वहां सड़क और नाले का निर्माण भी हो रहा था। नाले के निर्माण के लिए जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी हटाने पर ओमवीर की दुकान गिर गई। राहत की बात यह है कि मौके पर कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही किसी को चोट आई है। शांति व्यवस्था कायम है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ, उस समय मकान के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते एक बड़ा प्रशासनिक और मानवीय संकट टल गया। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मौके पर मौजूद हैं और मलबे को हटाने के साथ-साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अभय दुबे बोले- संसदीय स्थाई समिति ने भी एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की सिफारिश की

Ajit Sinha

आईपीएस लव कुमार का आईजी रैंक पर और भारती सिंह का डीआईजी रैंक पर प्रमोशन

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x