Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्पा सेंटर में लगी भीषण आग में जिंदा जल कर महिला मैनेजर और युवक की मौत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-53 के गिझौड गांव में आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में चल रहे जकूजी के नाम से स्पा सेंटर में अचानक आग लग गई. आग के समय एक महिला तथा एक पुरुष मौजूद थे. दोनों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. प्रारम्भिक जाँच में अग्निकांड की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.

ये तस्वीरे आग में जल कर खाक हो चुके स्पा सेन्टर की है जो सेक्टर-53 स्थित गिझौ़ड़ में बने आशीर्वाद कांप्लेक्स के दूसरे तल पर जैकुजी नाम स्थित है गुरुवार की शाम यहां साफ-सफाई चल रही थी. अचानक ही स्पा सेंटर में आग लग गई. जिस वक्त घटना हुई उस समय स्पा में अकुंश आनंद और राधा चौहान मौजूद थीं. राधा स्पा की मैनेजर थीं. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नहीं पाया जा सका. इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड दी गई. सूचना पर चार गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हैं कि आग लगते लोगों चीख-पुकार मच गई और उन लोगो के सीढ़ियों की मदद से कई लोगों को रेस्क्यू किया.एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक की तरफ से साफ-सफाई करने की बात कहकर खोला गया था. बृहस्पतिवार शाम स्पा सेंटर में रिसेप्शन हिस्से के पास आग लग गई. इससे सेंटर में पीछे के हिस्से में मौजूद स्पा की महिला मैनेजर और एक युवक वहीं फंस गए. दोनों को भागने का मौका नहीं मिल पाया. दमकलकर्मियों ने फंसे युवक अकुंश आनंद और महिला मैनेजर राधा चौहान को निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझाने के बाद जब तक दोनों को बाहर निकाला जाता वह बेहोश हो चुके थे. तुरंत ही एंबुलेंस बुलाकर दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. स्पा सेंटर दिल्ली निवासी अनिरुद्ध यादव का है. संचालक ने साफ सफाई की बात कहकर खोला था. आग कैसे लगी, फायर बिग्रेड के अधिकारी जांच कर रहे  है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

एकत्रित किसान, बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच करने का कर रहे किसान प्रयास-वीडियो देखें

Ajit Sinha

रियल एस्टेट कारोबारी के घर और आफिस पर आयकर विभाग की रेड, 50 लाख कैश और 10 करोड़ के प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन।

Ajit Sinha

फोटो जर्नलिस्ट पर चाकू जानलेवा हमला करने वाले बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x