Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ ने 25000 रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सोनीपत जिले से 25 हजार रुपये के एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इनामी अपराधी की गिरफ्तारी से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। एसटीएफ सोनीपत यूनिट ने गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार अपराधी, जिसके खिलाफ रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं की पहचान निजामपुर थाना बड़ौदा जिला सोनीपत निवासी सुशील उर्फ मिठू के रूप में हुई है अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: थाना शहर व महिला थाना बल्लभगढ़ की संयुक्त टीम ने ओयो होटल में की छापेमारी, 5 लड़की और 6 लड़के पकडे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक रात में तीन बंद घरों में हुई चोरी, पिता के ईलाज के लिए कर्ज लिया पैसा, लाखों के जेवरात की चोरी, मौकें का जायजा लिया थाना अध्यक्ष पंकज व वीरेंद्र भड़ाना

Ajit Sinha

कल 21 जून को सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक सूर्यग्रहण की पूर्ण छाया कुरुक्षेत्र में पड़ेगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x