Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज, पार्टी ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को सोहना प्रभारी नियुक्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा में अब नगर निगम और कमेटी चुनावों  की सरगर्मी तेज हो गई  है, कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से हरियाणा की 57 नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों के मद्देनजर चुनाव में जीत की रणनीति तय करने के लिए विधायक और पूर्व मंत्रियों की ड्यूटी बतौर चुनाव प्रभारी निर्धारित की गई  है। इसी कड़ी मे हरियाणा के  पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सोहना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले  विपुल गोयल को  उत्तराखंड चुनाव मे भी प्रवासी प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई  थी । अब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सोहना नगर परिषद चुनाव का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद सोहना मे प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू के साथ सोहना से स्थानीय विधायक संजय सिंह व सभी कार्यकर्ता कार्यशाला मे शामिल हुए और चुनावों को लेकर अहम बिन्दुओ पर विचार- विमर्श किया गया। सोहना में आयोजित इस कार्यशाला में पूर्व विधायक तेजपाल सिंह तंवर व जिले की जिलाध्यक्ष गार्गी कककङ भी मौजूद रही । इस कार्यशाला को मुख्य रूप से संगठन मंत्री रविन्द्र राजू व पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने संबोधित किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सोहना नगर परिषद के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आगामी नगर परिषद चुनाव हेतु मनोबल बढाना और  मार्गदर्शन करना था ताकि चुनाव की रणनीति के लिए चुनाव से पहले महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार हो सके। इस कार्यशाला में गुरुग्राम जिले व सोहना नगर परिषद के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने इस कोरोना महामारी में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की प्रशंसा की,10 लाख का बीमा कराया, देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला परिषद चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षण सूची प्रकाशित: उपायुक्त यशपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आदर्श पाल सिंह और अजय गौतम समेत 30 नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x