Athrav – Online News Portal
Uncategorized

स्कॉर्पियो चलाना सीख रही महिला ने हेड कांस्टेबल और एक अन्य गाड़ी ने 7 लोगों को मारी टक्कर, 5 गंभीर, 8 हुए घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुए सड़क  हादसों में एक हेड कांस्टेबल समय 8 लोग घायल हो गए जिसमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है पुलिस गाड़ियों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
 
नोएडा के सेक्टर- 113 थाने में खडी इन गाड़ियों की ये हालत तेज रफ्तार और लापरवाही लग्जरी कार चला रहे शख्स ने की है. कार सवार ने अपने वाहन की रफ्तार से 7 लोगों को रौंद दिया। चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार होने में सफल हो गया है.

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-113 के पर्थला खंजरपुर गांव के पास सब्जी मंडी लगती हैं. देर रात मौके पर सब्जी मंडी लगी हुई थी. इसी दौरान तेज रफ्तार में एक कार सर्फाबाद की तरफ से आ गई. यहां पहले उसने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद ठेले से टक्कर मारती हुई बाइक सवार को रौंद दिया। उसके बाद सेंट्रो कार से जा टकराई। घटना में करीब 7 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। उधर, अर्टिगा कार का ड्राइवर मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा।

सेक्टर-113 थाना प्रभारी शरद कांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार को मौके से जब्त कर लिया गया है।वही, कोतवाली- 58 क्षेत्र में सेक्टर-62 में स्कॉर्पियो चलाना सीख रही युवती ने चेकिंग के लिए लगे बैरियर व हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इसमें हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर-58 थाने में देवदत्त शर्मा हेड कांस्टेबल हैं। वे सोमवार रात को सेक्टर- 62 के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच युवती ने लापरवाही से स्कॉर्पियो चलाते हुए देवदत्त को टक्कर मार दी। देवदत्त को सेक्टर-62 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। हादसे के समय युवती परिवार के सदस्य के साथ कार चलाना सीख रही थी कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कॉर्पियो जब्त कर ली है।

Related posts

महेंद्रगढ़ : जिन ठेकेदारों ने समय पर कार्य नहीं किया उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, रामबिलास

Ajit Sinha

Moto G5 Rumoured to Go on Sale Shortly After MWC 2017

Ajit Sinha

SBI का मुनाफा 71 फीसदी बढ़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x