Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

ओवैसी ने पूछा- गुजरात में नरसंहार के वक्त आपने क्या पहना था?

 संवाददाता, नई दिल्ली : लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर रेनकोट वाले बयान पर अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। जहां आज राज्यसभा में कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया और पीएम मोदी से माफी मांगने की मांग की। गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा भी हुआ।
वहीं, दूसरी तरफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके ‘रेनकोट’ वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। ओवैसी ने 2002 में हुए गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार से पीएम मोदी के जुड़े होने को लेकर सवाल खड़े किए। ओवैसी ने गुरुवार को ट्विटर पर पीएम मोदी के बयान की आलोचना की। ओवैसी ने लिखा, “अगर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाथरुम में रेनकोट पहना हुआ था तो उस समय आपने क्या पहना हुआ था जब सीएम रहते एहसान जाफरी और दूसरों की हत्याएं की जा रही थीं?”
कांग्रेस ने कहा- माफ़ी मांगें मोदी?
लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि एक पीएम की ऐसी भाषा दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व पीएम के लिए ऐसी भाषा ठीक नहीं है और उनका बयान निंदनीय है। मनमोहन सिंह को लेकर जो पीएम मोदी ने बयान दिया है उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने पीएम मोदी से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है और संसद के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
 
नायडू ने दिया कांग्रेस को जवाब?
दूसरी तरफ वेंकैया नायडू ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पीएम मोदी क्यों माफी मांगें? कांग्रेस ने इससे पहले पीएम का कई बार अपमान किया है। कांग्रेस ने कई बार पीएम मोदी को हिटलर और तानाशाह कहा है।

Related posts

नई दिल्ली: कानून व्यवस्था और खुफिया तंत्र की नाकामी के लिए गृहमंत्री, अमित शाह बर्खास्त हों-कांग्रेस -देखें वीडियो

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में 

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आज राष्ट्रीय पदाधिकरियों के नाम की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x