Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

नए वर्ष कि शुरुआत के साथ सक्रिय मरीजों के मामले में प्रदेश में नंबर-वन पर रहा गौतमबुद्ध नगर अब  टॉप टेन सूची से हुआ बाहर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नए वर्ष कि शुरुआत के साथ ही लगातार नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में कमी आ रही है। जिसके कारण लंबे समय तक सक्रिय मरीजों के मामले में प्रदेश में नंबर-1 पर रहा गौतमबुद्ध नगर अब प्रदेश की टॉप टेन सूची से बाहर हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या में वह प्रदेश में 11वें नंबर पर है। इसकी बजह है जिले रिकवरी रेट भी 99 फीसद है, जबकि मृत्युदर 0.3 फीसद, जो प्रदेश के अन्य बड़े जिलों व दिल्ली एनसीआर में सबसे कम हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमण के 28 नए केस सामने आये हैं जबकि इस अवधि में 54 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और वह स्वस्थ होकर अपने घरों को वापस लौटे हैं।

जिले में अब कोरोना के सिर्फ 271 सक्रिय केस रह गये हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 25,169 हो गया है। अब तक 24,807 संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमे से 91 लोगो कि मौत कोरोना के कारण हुई है। जनवरी के शुरुआत से ही लगातार नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में कमी आ रही है। रोजाना नए संक्रमितों से तीन गुना ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। नतीजा, जिले में सक्रिय संक्रमित की संख्या मामूली हो गई है।

इनमें भी 100 से अधिक लोग होम आइसोलेशन के तहत उपचार करा रहे हैं, जबकि कोविड अस्पतालों में संक्रमितों का दबाव बेहद कम हो गया है। प्रत्येक अस्पताल में औसतन 15 से 20 संक्रमित ही उपचाराधीन है। इसके अलावा पिछले चार दिनों से एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिससे विभागीय अधिकारियों को राहत मिली है।

Related posts

पानी के विवाद में एक परिवार के दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सीसीटीवी में हुई कैद 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित का कहर चरम पर, जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रहा हैं,183 नए केस आज आए हैं।

Ajit Sinha

यमुना और हिंडन नदियों के डूब क्षेत्रों में 32 फार्म हाउस जमींदोज, 40 करोड़ की 1 जमीन अतिक्रमण मुक्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!