Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पश्चिम बंगाल के बर्धमान में आयोजित एक प्रेस वार्ता में क्या कहा – पढ़े 

नई दिल्ली/ अजीत सिन्हा  
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के काले कारनामों पर जमकर प्रहार किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, सांसद स्वप्न दास गुप्ता,शमिक भट्टाचार्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता एस एस अहलुवालिया एवं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ संजय मयूख भी उपस्थित थे। नड्डा ने कहा कि पिछली बार जब मैं एक महीने पहले दिसंबर में पश्चिम बंगाल आया था,तो डायमंड हार्बर जाते हुए जिस तरीके से प्रशासन और पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी दल ने मिलकर सुनियोजित तरीके से पॉइंट ब्लैंक रेंज से मुझ पर और मेरे सहयोगियों पर हमला किया, उसे सारे देश ने देखा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका बहुत कड़ा संज्ञान लिया और आज जब मैं यहाँ आया हूँ तो स्थिति में काफी सुधार दिख रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल सरकार में पश्चिम बंगाल में प्रशासन का राजनीतिकरण हो गया है और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। साथ ही, भ्रष्टाचार का इंस्टीट्यूशनलाइजेशन हो गया है, इसे संस्थागत बना दिया गया है। जब सुरक्षा घेरे में रहने वाले मुझ जैसे व्यक्ति पर और हमारे सहयोगियों पर योजना बद्ध तरीके से हमला हो सकता है तो यह अपने आप में बताता है कि पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति किस तरह की है और आम आदमी इस से कितना परेशान है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लगभग 130 पदाधिकारियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है और कुल मिलाकर लगभग 300 भाजपा समर्थकों ने विचारधारा की लड़ाई लड़ते हुए पश्चिम बंगाल में अपनी जान गंवाई है। और, यह सिलसिला रुका नहीं है। मैंने खुद बाग़ बाजार में पार्टी के सौ दिवंगत कार्यकर्ताओं का तर्पण किया था। मैं विगत 9 दिसंबर 2020 को पश्चिम बंगाल आया था और ठीक एक महीने बाद मैं आज पुनः यहाँ आया हूँ तो इस एक महीने में भी हमारे 6 से 7 लोगों की नृशंस हत्या की गई है। सिलीगुड़ी में उलन रॉय,कूचबिहार में स्वप्न दास, उत्तरी चौबीस परगना में श्री सैकत भवाल, अशोक सरदार और पूर्वी मेदिनीपुर में अमूल्य मंडल जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं की विगत एक महीने में नृशंस हत्या कर दी गई है। अमूल्य मंडल तो अपने बच्चे को बचा रहे थे लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। मैंने पिछली बार डायमंड हार्बर में फिशरमेन कम्युनिटी से मुलाक़ात की थी। उस समय हमें यह पता चला कि फिशरमेन पश्चिम बंगाल की धरती छोड़ कर आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के तटीय क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं। नड्डा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आज ‘कृषक सुरक्षा (Krishok Surokkha) ग्राम सभा को संबोधित किया था। आज मैंने पूरा दिन किसानों के साथ बिताया और जो मैंने किसानों की यहाँ स्थिति देखी, वह बहुत दयनीय है। आज किसानों की औसत मासिक आय के हिसाब से पश्चिम बंगाल 29 राज्यों में 24वें स्थान पर आ गया है। आज भी यहाँ प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना यहाँ लागू नहीं है। ममता दीदी ने राज्य के 73 से 76 लाख कृषक परिवारों को तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से तो वंचित रखा ही रखा, साथ ही उन 26 लाख किसानों को भी इस योजना के फायदे से वंचित रखा जिन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी जी किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान देना चाहते हैं लेकिन ममता बनर्जी जी इस के बीच में बाधा बन के खड़ी है। आज से हमने पश्चिम बंगाल में ‘कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है और आज हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया है कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य के 40,000 ग्राम सभाओं में ग्राम सभाएं करेंगे, किसानों से ‘एक मुट्ठी चावल’ का दान लेंगे और उनके लिए प्रतिबद्ध हो कर काम करने का प्रण लेंगे। मैंने भी आज किसानों से ‘एक मुट्ठी चावल का दान लिया और सौगंध खाई कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही राज्य के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हम किसानों को विकास की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे एवं उनकी हर समस्या का समाधान करेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बर्धमान को चावल का कटोरा कहा जाता है। यह इंडस्ट्रियल हब भी है लेकिन जो बदहाली
आज बर्धमान की है, उसे बयां नहीं किया जा सकता। 1947 में पश्चिम बंगाल का इंडस्ट्रियल आउटपुट 25% था जोआज केवल 3% रह गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिम बंगाल औसतन प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के 32 राज्यों की सूची में से 24वें स्थान पर है। इसी तरह,प्रति व्यक्ति आय में ग्रोथ की दृष्टि से पश्चिम बंगाल 32 राज्यों की सूची में से 26वें स्थान पर है। ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट में पश्चिम बंगाल 32 में से 31वें स्थान पर है। आज राज्य का कुल कर्ज लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये पहुँच गया है लेकिन ममता दीदी के बड़े सगे की इनकम लगभग 200 प्रतिशत बढ़ गई है। नड्डा ने कहा कि आज की ग्राम सभा और आज का रोड शो इस बात की सबसे बड़ी गवाही है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का निश्चय कर लिया है। आज की ग्राम सभा या रोड शो में पार्टी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राज्य के आम नागरिक थे जिनकी आँखों में भाजपा को लेकर विश्वास है और विकास की आस है। पिछले एक महीने में पश्चिम बंगाल में काफी परिवर्तन आया है। जब एक महीने पहले मैं यहाँ आया था तो लोग ममता सरकार के खिलाफ थे लेकिन डरे सहमें थे, पर आज स्पष्ट रूप से लोग खुल कर, निडर होकर ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। मैं देख रहा हूँ कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पश्चिम बंगाल में जो समर्थन की आंधी चल रही है, वह सुनामी में परिवर्तित होने वाली है। पश्चिम बंगाल बदलाव की तरफ चल पड़ा है। ममता दीदी की पाँव के नीचे से जमीन खिसक चुकी है और भाजपा की तरफ लोगों का एकतरफा रुझान बना है।

Related posts

रणदीप सिंह सुरजेवाला और कमलनाथ ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हु क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में   

Ajit Sinha

नकली ईमेल खातों का उपयोग करके हिंदू देवी-देवताओं की विकृत-नग्न तस्वीरें प्रसारित करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष, कीर्ति आजाद को भी मिली अहम जिम्मेदारी

Ajit Sinha
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!