Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चलते -फिरते अकेले लोगों को थ्री व्हीलर में उठा,फिर उसे लिटा कर पीटने, फिर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 दबोचे गए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरग्राम: अपराध शाखा मानेसर ने आज चार ऐसे बदमाशों को अरेस्ट किया जो चलते-फिरते लोगों को थ्रीं -व्हीलर में जबरन लिटा कर पहले उसे मारता -पीटता, फिर नकदी और अन्य कीमती चीजों को लूट कर भाग जाते थे। इस मामले में एक मुकदमा पिछले दिनों राजेन्द्रा पार्क थाने में दर्ज किया गया था में इन चारों बदमाशों को अरेस्ट किया गया हैं। पुलिस की माने तो इन बदमाशों को वारदात में शामिल थ्री व्हीलर, एक देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस ,एक मोबाइल फोन व एक मोटर  साईकिल बरामद किए गए हैं। 

एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम आकाश उर्फ रावल्डी निवासी गाँव रावलडी, थाना सदर दादरी, जिला दादरी,नवाब खाँन निवासी वार्ड नं. 13, पुराना बाजार लोहारु, जिला भिवानी,अमन कुमार निवासी पुराना शहर, वार्ड नं.2 लोहारु, जिला भिवानी व रवि उर्फ बिट्टू निवासी मकान नं.545, वार्ड नम्बर-13, पुराना बाजार लोहारु, जिला भिवानी हैं। 

उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये ऑटो में सवार होकर लूट कर ने की नियत से ऐसे शिकार की तलाश में थे जो अकेला हो, तभी इन्हें उपरोक्त मुकदमे में शिकायत कर्ता अकेला मोटरसाईकिल पर सवार दिखाई दिया जिसके पास बैग था। तभी ये हथियार के बल पर मोटर साईकिल, फोन, पर्स, नगदी व बैग लूटकर वहां से भाग गए। उनका कहना हैं कि वारदात वारदात में प्रयोग किया गया 1 ऑटो रिक्शा, 1 देशी कट्टा,1 जिन्दा कारतूस व लूटी गई 1 मोटर साईकिल व 1 मोबाईल फोन बरामद किए गए है।

Related posts

एलएनटी कंपनी के दो कर्मचारियों को लुटेरों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर।

Ajit Sinha

जी-20 को लेकर गुरुग्राम में मॉडल बैठक, ओपन सेशन व मैराथन का होगा आयोजन।

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी रिक्की की अवैध सम्पति पर पुलिस और डीटीपी एनफोर्समेंट, गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने चलाया बुलडोजर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!