Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पिता के पानी मांगने पर,16 वर्षीय बेटे अमित ने नहीं दी तो, गुस्साए ताऊ के लड़के ने उसकी पीट. पीट कर दी हत्या, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एनआईटी थाना क्षेत्र में आज एक शख्स ने अपने चचेरे भाई को पीट-पीट कर हत्या कर हत्या कर दी। मरने वाले लड़के का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पिता के मांगने पर पीने के लिए पानी नहीं  देरहा था।  पुलिस ने मृतक अमित के शव का आज जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर,गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 

पुलिस की माने तो अमित व अनूप दोनों आपस में चाचा -ताऊ के लड़के हैं और दोनों ही गांधी कालोनी,एनआईटी फरीदाबाद निवासी हैं। अमित, लगभग उम्र 16 साल हैं , पिता ने अपने बेटे अमित से पीने के लिए पानी मांगा था इस पर ताऊ के लड़के अनूप गुस्सा आ गया। और उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। जिससे अमित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुँच गई अमित के शव को अपने कब्जे में ले लिया और  उसके शव का जिले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 

  

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा की सरकार प्रदेश के हर वर्ग को अपमानित करके राज करना चाहती है- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

“शिष्टाचार और कौशल प्रशिक्षण” का उद्घाटन और दो पुस्तिकाओं का अनावरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी में पुलिस रिमांड के दौरान एक साइबर ठग की तबियत बिगड़ने के कारण हुई मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!