Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी में पुलिस रिमांड के दौरान एक साइबर ठग की तबियत बिगड़ने के कारण हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी में आज प्लाट के नाम एक लाख 90 हजार रुपए की ठगी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें से एक आरोपित की आज तबियत बिगड़ने की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आरोपित शख्स का नाम शेकुल खान हैं जो अलवर के गांव टिकरी का रहने वाला था। मृतक आरोपित शेकुल के शव का पोस्टमार्टम जिले के नागरिक अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड के द्वारा किया जाएगा। अब इस मुकदमा की जांच ज्यूडिशियल मजिस्टेट के द्वारा किया जाएगा। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत पर गत 13 जुलाई 2023 को साइबर ठगी करने  के मामले में आरोपितों के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत साइबर थाना एनआईटी में मुकदमा नंबर- 29 दर्ज किया गया था। और इस मुकदमा में आरोपित नरेंद्र, धर्मेंद्र, साबिर, अली मोहम्मद व शैकुल को गत 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत गत 20 जुलाई को आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई थी। गिरफ्तारी की सूचना आरोपितों के परिजन को दी गई थी। सूचना पर सरपंच ताहिर दो-तीन अन्य लोगों के साथ आरोपितों से मिलने थाने में आया था.उनका कहना हैं कि इन आरोपितों को गत 21 जुलाई को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। गत 21 जुलाई को आरोपित  शैकुल ने कहा कि मुझे कमजोरी महसूस हो रही है सांस लेने में दिक्कत है। जिसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको आवश्यक दवाइयां एडवाइज की। और कहा कि एडमिट करने की आवश्यकता नहीं है दवाई से ठीक हो जाएगा। मृतक आरोपित ने गत 22 जुलाई को कहा कि कमजोरी लग रही है उसे फिर से जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए डॉक्टरों ने इलाज के पश्चात उसे फिर से वापस भेज दिया। इसी क्रम में जब आज सुबह आरोपित शैकुल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अस्पताल में आरोपित की मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। उनका कहना हैं कि कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय को सूचित किया गया है। अब मामले की जांच जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।न्यायालय द्वारा जुडिशल मजिस्ट्रेट आकृति वर्मा को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया गया है। Ms. आकृति वर्मा JMIC मामले की जांच करेंगी। मैजिस्ट्रेट जांच के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीनी सरकार के अखबार के लिए लिखते थे पत्रकार राजीव शर्मा, चीन से मिली मोटी रकम

Ajit Sinha

हौंडा सिटी कार से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 लाख रुपए के गांजा किया बरामद, साथ में एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए फरीदाबाद में 18 अप्रैल को लगाया जाएगा रोजगार मेला : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x