Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के सैम्पल टेस्ट के लिए गुरुग्राम जिले में तीन प्राइवेट लैबोरेट्री को अधिकृत किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के सैम्पल टेस्ट के लिए गुरुग्राम जिले में तीन प्राइवेट लैबोरेट्री को अधिकृत किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी  देते हुए बताया कि इन तीन लैब में गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज,सक्टर 18 स्थित एसआरएल लिमिटिड तथा गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस-एक स्थित कोर डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ये लैबोरेट्री आईसीएमआर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वार दिशा-निर्देशानुसार कोविड- 19 के सैंपल की जांच करेंगी।        

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा इन लैब हिदायत दी गई है कि यह लैब अपनी सैम्पल टेस्टिंग क्षमता का 50 प्रतिशत सरकारी अस्पतालों द्वारा भेजे जाने वाले सैम्पलों के लिये आरक्षित रखेंगे। उन्होंने बताया कि इन तीनों लैब संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे सैंपलो के टेस्टों के लिए आईसीएमआर द्वारा निर्धारित 4500 रुपये की फीस ही लेंगी जिसमें 1500 रुपए स्क्रीनिंग टेस्ट तथा 3000 रुपये कंफर्मेटरी टेस्ट के चार्जेज शामिल हैं।उन्होंने बताया कि प्राइवेट चिकित्सकों को भी हिदायत दी गई है कि वे जो भी कोरोना का संदिग्ध केस टेस्ट करने के लिए प्राइवेट लैब में रेफर करेंगे, उसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देंगे, जिसमें मरीज का नाम, पता, संपर्क नंबर आदि होना चाहिये। इसके साथ ही, प्राइवेट चिकित्सक तथा लैब कोरोना पॉजिटिव केसों की भी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को सिविल सर्जन के माध्यम से देंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर फोरेंसिक लैब पंचकूला की मुस्तैदी से नाबालिग को ब्लैकमैल करने वाले अपराधियो को हुई कड़ी सजा

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मरीजों की काफी चौकाने वाले आंकड़े आए हैं, कुल मरीज 5858 हैं, 22 जिलों के आंकड़े देखें

Ajit Sinha

चुनाव प्रचार के मैदान में एक साथ उतरेंगे दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!