Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पटाखों पर बैन लगी तो पिस्तौल से धाय-धाय फायरिंग करने लगे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, जांच में जुटी पुलिस

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर दीपावली के दौरान एक महिला और एक शख्स द्वारा हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये वीडियो अलग-अलग स्थानों का है। महिला वाला वायरल वीडियो थाना दादरी के, जबकि शख्स  वाला वीडियो ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर के गांव अट्टा गुजरान का बताया जा रहा है। कई लोगों ने नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा कर कार्रवाई  की मांग की है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और जांच जो तथ्यों सामने आएगा, उसके के आधार पर आवश्यक कार्रवाई  की जाएगी।
 
दीपावली के दौरान बनाए गए एक 15 सेकंड के वीडियो में शख्स अपने हथियार से एक के बाद एक लगातार 5 हवाई फायर करता हुआ दिख रहा है यह वीडियो सोशल मीडिया पर  बड़ी तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस वीडियो को दहशत फैलाने वाला बताते हुए कार्रवाई  की मांग की है। इस बारे में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है ये वीडियो कोतवाली दनकौर के गांव अट्टा गुजरान का है। वही एक महिला द्वारा फायरिंग करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हुआ इसकी भी  जांच पुलिस कर रही है। 

ये मात्र 4 सेकंड का वीडियो  चिराग कौशिक नाम के यूजर ने ट्विटर एकाउंट से अपलोड कर लिखा कि ये वीडियो नोएडा सेक्टर- 44 के गांव छलेरा का है, और अभिषेक की मां रिवाल्वर से गोली चला रही है और वीडियो सोशल मीडिया पर डालते ही तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर ट्वीट किए गए इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सेक्टर-39 थाना पुलिस इस की जांच कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।  जांच की जा रही है। वीडियो कहां का है, अभी इसकी सही जानकारी नहीं मिली है। जो भी तथ्य सामने निकल आएगा आधार पर आवश्यक कार्रवाई  की जाएगी। वही जिस हथियार से महिला वायरल वीडियो में फायरिंग करते हुए दिख रही है वो लाइसेंसी है या अवैध जांच की जा रही है।

Related posts

20 लोगों से अब तक 20 लाख रूपए की ठगी करने वाले तीन ठगों को दिल्ली के पीएस बवाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आईएमटी चौकी इंचार्ज और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को किया गया निलंबित

Ajit Sinha

फरार तत्कालीन तहसीलदार मंजीत मलिक भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x