Athrav – Online News Portal
नोएडा व्यापार

रेरा के बकाए की वसूली के लिए बकाएदार बिल्डरों पर कसा शिकंजा, 32 बिल्डरों की 315 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रेरा के बकाए की वसूली के लिए बकाएदार  बिल्डरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 32 बिल्डरों की 315 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। अब इन संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। जिला प्रशासन में उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के आदेशों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के इस कड़े रुख के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों में  हडकंप मच गया है।

जब्त की गई सभी संपत्तियों पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर घोषणा करते जिला प्रशासन के अधिकारी। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि रेरा से जारी हुई आरसी की वसूली के लिए जिला प्रशासन ने तीनों तहसीलों में अभियान चलाकर बकाएदार बिल्डरों की संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 32 बिल्डरों की करीब 315 करोड़ की संपत्ति को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया है। जब्त की गई सभी संपत्तियों पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर घोषणा कर दी है कि यह संपत्ति जिला प्रशासन ने जब्त की है। इनकी ऑनलाइन नीलामी कराई जाएगी।

इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है और शासन स्तर से ही इनकी ऑनलाइन नीलामी होगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति की सही कीमत का आकलन कराने के लिए रजिस्ट्री विभाग से उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। सर्किल रेट के आधार पर इनकी कीमत तय की जाएगी। बिल्डरों की जो प्रॉपर्टी सीज की गई हैं उनमें इसमें 162 फ्लैट, 6 भूखंड, 5 दुकान और 28 लग्जरी विला शामिल हैं। संपत्तियों को नीलामी करने की ऑनलाइन प्रक्रिया अगले माह शुरू हो जाएगी।

Related posts

हत्या के मामले में 8 साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को एसटीएफ ने एयरपोर्ट से दबोचा

Ajit Sinha

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, पनीर के सात नमूने लखनऊ प्रयोगशाला में भेजे गए , बीते साल लिए गए 150 नमूनों में से 89 नमूने फेल

Ajit Sinha

अब 28 अगस्त को गिराए जाएंगे नोएडा के ट्विन टॉवर, सुप्रीम कोर्ट ने दी अवैध निर्माण ढहाने की इजाजत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x