Athrav – Online News Portal
नोएडा विशेष वीडियो

बिजली की चिंगारी से फ्लैक्स बनाने वाली प्रिंटिंग प्रेस की फैक्टरी में लगी भयंकर आग, धु धु कर जलती हुई का देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर -20 क्षेत्र के सैक्टर-10 स्थित एक फ़ैक्टरी में अचानक भयंकर आग लग गई। इस फ़ैक्टरी में फ्लैक्स प्रिंटिंग करने का काम किया जाता था। दोपहर में बिजली के बोर्ड से निकली चिंगारी से यह आग लगी और देखते-देखते भीषण रूप धारण कर किया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की चार गाडियाँ एक -एक करके मौके पर पहुँच कर आग बुझाने के कार्य में जुट गई और दो घंटे कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, इस अग्निकांड में किसी के हताहत कि कोई सूचना नहीं है।

लेकिन फ़ैक्टरी में भारी नुकसान जरूर हुआ है दमकल विभाग आग लगने के कारणो कि अभी जांच कर रहा है। आग की लपटों से घिरी फ़ैक्ट्री और आसमान में फैले  धुंए को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी भयंकर आग है। ये आग सैक्टर -10 के डी 244 स्थित कत्याल टेडर्स में लगी है जहाँ चौथी मंजिल पर लगी है जहां फ्लैक्स प्रिंटिंग करने का काम किया जाता था।

फैक्ट्री काफी सारा कैमिकल ज्वलनशील पदार्थ, फ्लैक्स के रोल होने के कारण के कारण आग की लपटें काफी तेज थी काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में किसी के हताहत कि कोई सूचना नहीं है। लेकिन फ़ैक्टरी में भारी नुकसान हुआ है दमकल विभाग आग लागने  के कारणो कि जांच कर रहा है। एक दिन में ये दूसरी आग कि घटना थी। आज सुबह सैक्टर- 12 में स्टेशनरी शॉप में आग लगी थी।  

Related posts

मोबाइल चोरो के गिरोह का पर्दाफॉश, तीन बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से 11 मोबाइल फोन, अवैध चाकू बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पाखल टोल पर आसमानी बिजली गिरने से 10 लाख से अधिक का नुकशान- देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

मासूम बच्ची गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जा रहे, बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगाने से बदमाश घायल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!