Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मासूम बच्ची गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जा रहे, बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगाने से बदमाश घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
एक मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जा रहे बदमाश की गिरफ्तारी दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे बदमाश और थाना 39 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश का नाम राजा पुत्र संतोष कुमार है. वह सदर सराय कॉलोनी का रहने वाला है, उसने अपने घर के सामने खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची को ट्रॉफी दिलाने के बहाने गलत नीयत से जंगल की ओर ले जा रहा था. इस दौरान बच्ची को रोता देख लोग इकट्ठा हो गए. तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया.

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू कर दी. पुलिस को गोपनीय सूत्रों से पता चला कि आरोपी राजा सेक्टर 42 के जंगल में छिपा हुआ है. जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी राजा के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

Related posts

स्मार्ट मोबिलिटी के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स: ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ईवी कम्पोनेंट में नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी पर केंद्रित

Ajit Sinha

फाइनेंस अधिकारी के घर से एक करोड़ की चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस में मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मनीष सिसोदिया बेहद कट्टर ईमानदार व देशभक्त आदमी हैं, उन पर लगा केस बिल्कुल झूठा है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x