Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद की मीटिंग जिला प्रधान नवल सिंह नरवत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद की मीटिंग जिला प्रधान नवल सिंह नरवत की अध्यक्षता में सुकोमल सेन भवन सेक्टर 11 फरीदाबाद में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया । मीटिंग में 11 मार्च को कुरुक्षेत्र में हुई रिटायर्ड कर्मचारी संघ की रैली की समीक्षा की गई जो की एक सफल रैली थी। जिसके दबाव में उपायुक्त कुरुक्षेत्र ज्ञापन लेने आई और आश्वासन दिया कि उनकी बातचीत शीघ्र मुख्यमंत्री से कराएंगे और मातृभूमि के लिए अमर होने वाले और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले एवं बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों में अग्रणी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीटिंग को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि 23 मार्च को इन तीनों महान देशभक्तों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी। जो कि भारत के इतिहास की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है आज के युवाओं को उनके बलिदान से देश भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। लांबा  ने बताया कि आज जो सत्ता में बैठे और जिनका आजादी में कोई योगदान नहीं है वह आज के युवाओं को धर्म के नाम पर गुमराह करके देशभक्ति का ढिंढोरा पीट कर सत्ता पर काबिज हैं और सत्ताधारी नेता लाभ देने वाले विभागों को घाटे में दिखाकर निजीकरण करके पूंजी पतियों को सौंपते जा रहे हैं जिससे पूंजी पति और अमीर होते जा रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह अहलावत मीटिंग में विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अमेरिका के दबाव में आयात शुल्क को कम करने जा रही है जिससे किसानों को अपनी फसल बेचनी मुश्किल हो जाएगी और किसानों की हालत और बद से बदतर हो जाएगी। पंजाब की आप सरकार ने भी भाजपा की तरह किसानों के साथ अत्याचार किया है जिसका जवाब किसान आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करके देंगे। मीटिंग को राज्य के उप प्रधान यू. एम. खान, जिला प्रभारी श्रीमती आशा शर्मा ने संबोधित किया और कहां की अगर सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों जैसे कैशलेस चिकित्सा, पेंशन में 65, साल 70, साल 75 साल व 80 साल में 5-5% की बढ़ोतरी, 18 महीने का कोरोना काल का रोका गया भत्ता, फैमिली पेंशनर की एल. टी. सी. का लाभ, 6 माह नौकरी करने के बाद वेतन वृद्धि, वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह रेलवे व हवाई यात्रा में रियायती सुविधा आदि को पूरा कर नहीं करती है तो रिटायर्ड कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मीटिंग में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह व सचिव युद्धवीर खत्री ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और उनके आंदोलन में कर्मचारी बढ़ चढ़ कर  हिस्सा लेंगे।आज की मीटिंग में जिला के प्रेस सचिव सत्यपाल नरवत, उप-प्रधान अमर सिंह बैसला, ऑडिटर श्रीपाल भाटी, कैशियर खजान सिंह, जयपाल चौहान, ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान शाहवीर खान, ब्लॉक बल्लभगढ़ के प्रधान रमेश तेवतिया, लालचंद चौहान, हरबीर सिंह, कासिम अली, एस. एन. मिश्रा, मुख्तियार सिंह, राजकुमार शर्मा, रोहतास कंवर, विजयदेव तेवतिया आदि उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व किराएदार फारुख ने फैजान 15 वर्ष की हत्या करके उसके शव को बड़खल के झाड़ियों में फेंक दिया था -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक ही दिन में भाजपा की सभी 27 जिला कार्यकारिणी घोषित

Ajit Sinha

फरीदाबाद एनआईटी जोन प्रथम ने संपत्ति करके बकाएदारों  पर शिकंजा कसते हुए 6 इकाइयों को सील कर दिया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x