Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

दो मत्स्य अधिकारी को 70000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने झज्जर जिले में मत्स्य पालन अधिकारी को 30000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। टीम ने झज्जर के जिला मत्स्य अधिकारी से 40,000 रुपये बरामद होने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया है।ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपितों ने शिकायतकर्ता की पत्नी के मछली फार्म के संबंध में सब्सिडी राशि जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

आर्य नगर झज्जर के निवासी ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित 90,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे, जिसमें से 60,000 रुपये पहले ले चुके थे। दोनों शेष 30,000 रुपये की राशि के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं।

तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी मत्स्य अधिकारी ईश्वरेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया। इसके साथ ही टीम ने जिला मत्स्य अधिकारी जय गोपाल वर्मा से 40 हजार रुपये भी बरामद किए। आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़:18,000 रुपये की रिश्वत लेते वीएलडीए गिरफ्तार, पशु लोन पास कराने के लिए मांगे थे पैसे

Ajit Sinha

आजादी का अमृत महोत्सवः डीसीपी पंचकूला नें साइकिल रैली के माध्यम से आमजन को दिया सन्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x