Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक हत्या के सनसनीखेज मामले में एक ही परिवार के 3 इनामी व 6 साल से फरार महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एआरएससी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज हत्या के एक पुराने व सनसनीखेज मामले में कोर्ट से भगौड़ा घोषित तीन महिलाओं को अरेस्ट किया हैं। ये तीनों आरोपित महिलाएं बीते छह सालों से फरार चल रही थी। इन महिलाओं को अरेस्ट करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 50000 रूपए इनाम घोषित किया हुआ था। इनमें कुल एक नाबालिग सहित कुल 9 आरोपित थे। इनमें से आरोपित हरी कृष्ण, वीर उर्फ़ उर्फ़ वीरू , सौरव गुलन , प्रेम सिंह उर्फ़ लाला , ब्रिज मोहन उर्फ़ जॉनी और एक नाबालिंग को पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक ये तीनों आरोपित महिलाएं बीते 6 सालों से लगातार फरार चल रही थी , इन तीनों आरोपित महिलाओं को रोहिणी कोर्ट, दिल्ली ने भगौड़ा घोषित किया हुआ था। और दिल्ली पुलिस इन आरोपित महिलाओं के ऊपर 50000 रूपए घोषित किया था। अब तीनों आरोपित महिलाओं को अरेस्ट कर लिया गया हैं। अरेस्ट आरोपित महिलाओं के नाम श्रीमती ममता पत्नी विनीत कदम , उम्र 31 साल ,निवासी इ -866 , मंगोलपुरी , दिल्ली, मिस मीणा उर्फ़ पिता स्वर्गीय देशराज , उम्र 29 , श्रीमती प्रकाशी पत्नी स्वर्गीय देशराज , उम्र 48 साल हैं। तीनों आरोपित महिलाएं एक परिवार की हैं।

पुलिस की माने तो मंगोलपुरी , दिल्ली में 13 मार्च 2016 को पड़ोसियों को रास्ता देने को लेकर दो परिवार के सदस्यों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में उपरोक्त आरोपितों ने एक शख्स इतना मारा की, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस प्रकरण की थाना मंगोलपुरी में मुकदमा नंबर -476/ 2016 , दिनांक 13 मार्च 2016, भारतीय दंड संहिता की धारा 302/308/452/ 323 / 324/341/148/149/120 बी/34 के तहत दर्ज हैं, इसी मुकदमे उपरोक्त तीनों महिलाओं को अरेस्ट किया गया हैं।

Related posts

राहुल गांधी को जमानत मिल गई , 13 अप्रैल को अगली सुनबाई होगी

Ajit Sinha

मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं ये जो आपकी सरकार है, चोरी की सरकार है, 3 साल पहले ये सरकार बीजेपी ने चोरी की- राहुल गांधी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:घर से गहने व नकदी चोरी करने के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x