Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा:कोतवाली दनकौर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 11 के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए यमुना एक्स प्रेस वे से नीचे गिर गई इस भीषण हादसे में कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हैं। दोनों युवक बीएमडब्ल्यू कार सवार नोएडा से आगरा की तरफ आ रहे थे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की तस्वीरे इतनी भयानक और दर्दनाक है किसी को भी विचलित कर सकती है। बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार इतनी तेज थी जब वह नीचे गिरी तो उसके परखच्चे उड़ गए। एडीसीपी ज़ोन 3 विशाल पांडे ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार सवार होकर भरत व गौरव नोएडा से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेस वे से जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 11 के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली दनकौर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गई और दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला, हादसे में कार चला रहे भरत की मृत्यु हो गई, जबकि हादसे में घायल गौरव को उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसों के कारण जाना जाता है। गत 9 अगस्त, 2012 को खोले जाने के बाद से इस की 165 किमी लंबे और 100 मीटर चौड़े एक्सप्रेस वे पर कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जिस दिन दुर्घटना न हुई हो। वर्ष – 2016 से लेकर अब तक 4243 सड़क हादसे हुए हैं ।जिनमें 893 लोगों ने अपनी जान गंवाई है वही इन हादसों में 8654 लोग घायल हुए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का दौर 2022 में भी जारी है। इस वर्ष विगत छह महीनों तक यमुना एक्सप्रेस वे पर सौ से ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। सड़क हादसों में 46 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सड़क हादसों में 158 लोग घायल हुए हैं।

Related posts

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट शामिल 25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली।

Ajit Sinha

जितने भी लोग दोषी है, उनको जल्द से जल्द जेल भेजा जाए और जो दोषी नहीं है उन पर कोई ऐसी कार्रवाई ना हो : डॉ.मीनाक्षी भराला

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई अलग-अलग दो मुठभेड़ में, तीन बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x