Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश जाकिर उर्फ बौना गोली लगने से घायल, हत्या समेत 9 मामले में वांटेड था

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए की जा रही लगातार चेकिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।   मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है की आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है और हत्या समेत 9 मुकदमो में वांछित चल रहा था।
 
दादरी पुलिस टीम से हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में लिए गए बदमाशो की पहचान जाकिर उर्फ बौना के रूप में की गई  है। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि 26 जनवरी पर दादरी पुलिस देर रात आमका गाँव के पास वाहनो की चेकिंग चल रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक वहाँ से गुजारा पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। वह तेजी मोटरसाइकिल घुमा कर भागने लगा पुलिस टीम ने पीछा किया और उसकी घेराबंदी तो अपने आप को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से जाकिर उर्फ बैना घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच कर गिरफ्तार कर लिया और इलाज  के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है और हत्या समेत 9 मुकदमो में वांछित चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दादरी मे एक बड़ी चोरी हुई थी जिसमे इसका एक साथी गिरफ्तार किया गया था और जाकिर उसमे वांछित चल रहा था। जाकिर उर्फ बौना के पास से फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

Related posts

कभी कस्टम व कभी सीबीआई अधिकारी बनकर अवैध पार्सल का डर दिखा कर 25,40,000/-रुपए की ठगी, खाताधारक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कपडे खरीदने गए दो दोस्तों पर बीच बाजार में चाकू मार कर एक दोस्त सनसनीखेज हत्या और दूसरे दोस्त को घायल, अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी की चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!