Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिला प्रशासन की अनूठी पहल,पार्किंग के गैर इस्तेमाल के समय बनाया जाएगा प्लेइंग जॉन, पांच स्थान किए गए चिन्हित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:जिला प्रशासन गुरुग्राम व पेप्सिको कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला में प्रमुख पार्किंग स्थलों को गैर इस्तेमाल के समय प्लेइंग जोन बनाया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए तमाम सुविधाएं होंगी। बच्चे यहाँ क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे अन्य गेम खेल सकेंगे। जिला में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए डीसी निशांत कुमार यादव ने रविवार को लघु सचिवालय स्थित पार्किंग परिसर से इस सुविधा का शुभारंभ किया।। डीसी निशांत कुमार यादव ने सुविधा से जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि देश मे बढ़ते शहरीकरण के चलते बड़े शहरों में खिलाड़ियों के लिए खेल स्थलों का अभाव भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन गुरुग्राम ने पेप्सिको कंपनी के साथ मिलकर इस अनूठी सुविधा की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शुरुआत में शहर में ऐसे पांच स्थानों को चिन्हित किया गया हैं। इसमें लघु सचिवालय के पीछे स्थित कार पार्किंग, एडवोकेट पार्किंग, सेक्टर 29 पार्किंग सहित लेजर वैली पार्किंग शामिल है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा में लोगों की रुचि को देखते हुए भविष्य में अन्य स्थानों पर भी इसको शुरू किया जाएगा। डीसी ने बताया कि यह सुविधा पार्किंग स्थल के गैर इस्तेमाल यानी सुबह व शाम के समय उपलब्ध रहेगी। चिन्हित स्थानों पर पेप्सिको कंपनी द्वारा टेम्परेरी खेल टर्फ व अन्य सामान उपलब्ध कराया जाएगा। रविवार को लघु सचिवालय में शुरू हुई इस सुविधा के दौरान पेप्सिको कंपनी के पदाधिकारी संदीप व सान्या भी मौजूद रहे।

Related posts

अवमानना के एक मामले में आईएलडी बिल्डर को 60 दिन के लिए रेरा ऐओ कोर्ट ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी 30 को आयुषमान भारत योजना के अंतर्गत आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सैंटर्स का शुभारंभ दिल्ली से करेंगे

Ajit Sinha

एमएलए को धमकाने वाले की उम्र 26 वर्ष, जबकि उसके ऊपर संगीन 33 मुकदमे दर्ज, दो लाख के इनामी खूंखार बदमाश सरोज मुठभेड़ में मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x