Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में संघ ने खोला देशभर के किसानों की परेशानियों को सुनने हेतु किसान संघ केंद्रीय कार्यालय: मोहन भागवत ने किया उद्घाटन 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: देश में किसानों के शोषण और बदहाली पर लगाम लगाने के लिए आरएसएस  ने देश भर के किसानों को संघ के झंडे तले लाने के लिए किसान संघ बनाया था । आज उसी किसान संघ का मुख्य केंद्रीय कार्यालय का उदघाट्न संघ के मुख्या मोहन भागवत ने किया। यह किसान संघ का यह केन्द्रीय कार्यालय की इमारत आईटीओ के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बनाई गई है ।



देश भर के किसानों की चिंताओं के निवारण के लिए इस किसान संघ कार्यालय की शुरुआत की गई है । यहां देश के किसी भी हिस्से से किसान आकर मदद की गुहार लगा सकता है। किसानों के कर्जे से लेकर सरकार की किसानों के हित के लिए बनी योजनाओं का लाभ मुहिया करवाना और उनको कृषि की नई वैज्ञानिक तकनीकी मदद भी इस कार्यालय से प्राप्त होगी । 

इस मौके पर संघ संचालक मोहन भागवत ने कहा की किसान संघ के केंद्रीय कार्यालय का निर्माण संघ की साधना से हुआ ।

Related posts

हरियाणा में बनेगा खिलौना उद्योग के लिए विशेष क्लस्टर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

एलजी ने एक बार फिर संविधान और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करते हुए केजरीवाल सरकार के फैसले को पलटा -मनीष

Ajit Sinha

केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ़ एक काम है – दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को संभालना , लेकिन वो इसमें पूरी तरह से फेल है-आतिशी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!