Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली: फैक्ट्री में आग के बाद जोरदार धमाका , दमकल कर्मी समेत कई लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: दिल्ली के उद्योग नगर के पीरागढ़ी की एक कंपनी में भयंकर आग लग गई. आग की  यह घटना सुबह तक़रीबन 4 बजे लगी. इसके बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची. आग बुझाते वक्त ही फैक्ट्री में एक जोरदार धमाका हुआ और बिल्डिंग का पिछ्ला हिस्सा ढह गई, जिसमें कुछ लोगों के साथ कई दमकलकर्मी भी फंस गए हैं.



स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री में सुबह आग लगी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पलभर  में चारों तरफ फैल गई. हादसे के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी वजह से फैक्ट्री की इमारत का पिछ्ला हिस्सा ढह गई.


इमारत की चपेट में आने से कुछ लोग फंस गए हैं. आग बुझाने के दौरान कुछ दमकल कर्मी भी घायल हुए हैं.फिलहाल राहत बचाव का काम जारी है. आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Related posts

दिल्ली मेट्रो चरण-V (ए) पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले में तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा हिन्दू-मुसलमान करके आपको बांटने की कोशिश कर रही है. जबकि, असल मुद्दों पर चुप : प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक से दोबारा निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!