Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:मिशन रिक्रूटमेंट के अंतर्गत ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सोनीपत में 24 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री, विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
यह रोजगार मेला देशभर में लगभग 45 विभिन्न स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की विशेषता यह है, कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 24 जनवरी को सुबह 11:00 बजे देशभर के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। जिससे चयनित युवाओं में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार होगा।

सीआरपीएफ कैंप सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम के तहत 103 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने हेतु आमंत्रण भेजे गए हैं। शेष चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है, कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित करें। यह रोजगार मेला युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जो आत्मनिर्भर भारत और युवाओं के सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Related posts

फरीदाबाद :भाभी ने रची थी अपने देवर की हत्या की साजिश, भाइयों ने अपनी बहन की उजड़े घर को बसाने के उद्देश्य से की संजय की हत्या, लोकेंद्र।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,सै.17 ने देश के कई प्रदेशों के 50 जिलों में लूटपाट,हत्याएं,चोरी व छीना झपटी के सैकड़ों वारदातों में 3 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा: 280 सिपाही होंगे जनसेवा में समर्पित,अकादमी निदेशक ने दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x