Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हथियार बंद लूटेरों से वारदात के दौरान लोहा लेने वाले बुजुर्ग को सीपी विकास ने प्रशंसा पत्र और नगद इनाम देकर किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर -8 के एक मकान में अकेली घर में रह रही बुजुर्ग महिला से की गई लूटपाट के मामले में क्राइम ब्रांच , सेक्टर -65 की टीम ने दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। वारदात के समय पड़ोसी बुजुर्ग शख्स की बहादुरी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने उन्हें प्रशंसा पत्र और 5000 रूपए नगद इनाम देकर सम्मानित किया हैं। ये अपराधी बुजुर्ग के घर में बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर घुसे थे। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम अमित व राज कुमार हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम अमित,  बुलंदशहर ,उत्तर प्रदेश और राजकुमार , सिहानी ,गाजियाबाद ,उत्तर प्रदेश के रहने वाले  है। ये  दोनो आरोपित  लगभग 15 दिन से पलवल के गांव मिर्जापुर में किराए पर रह रहे थे। क्राइम ब्रांच, 65 टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित अमित को मिर्जापुर गांव से अरेस्ट  किया है। आरोपित अमित को वारदात के एरिया की पूर्ण जानकारी थी। और वह  जानता था कि  बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। उन्होने बताया कि वारदात के समय बुजुर्ग महिला अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। तभी ये दोनों आरोपित बिजली कर्मचारी बनकर  घर के अंदर घुस आए और महिला को डराने से महिला का मोबाइल फोन नीचे गिर गया। बुजुर्ग महिला की लडकी ने पडोसी श्री चन्द को वारदात की सूचना दी , पडोसी श्री चन्द ने बुजुर्ग महिला के घर गया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर अंदर दो आरोपित  महिला से लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

बुजुर्ग श्री चंद आरोपितों से भिड गया। लेकिन हथियार को दिखा कर दोनो आरोपित मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को मिली जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-8 और क्राइम ब्रांच टीम ने वारदात की जानकारी ली। मौके पर पीड़ित ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत दी जिस पर थाना सेक्टर- 8 में घर के अंदर अवैध हथियार के दम  पर लूट, मारपीट व जान से मारने धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू कर दी। आरोपित अमित को पलवल के गांव मिर्जापुर से ताथा आरोपी राजकुमार को गाजियाबाद के गांव सिहानी सेअरेस्ट किया गया  है।

आरोपितों  ने महिला के घर से सोने के दो जोडी कुंडल,एक अंगूठी,नाक का कोका तथा अलमारी से एक जोड़ी झुमके, चांदी की पायल व 10 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए थे। आरोपितों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई.आरोपित अमित से पूछताछ में सामने आया कि वह पानी सप्लायर का काम करता है। इससे पहले  ये आरोपित टैक्सी चलाने का काम करता था। जिसके दौरान इसकी राजकुमार से मुलाकात से  हुई थी। आरोपित  से अभी पूछताछ जारी है, इन दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के  दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार व लूटी गई जेवरात व नगदी बरामद की जाएगी।   

Related posts

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Ajit Sinha

मोबाइल विवाद में डबल मर्डर और दो युवकों की हालात गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x