Athrav – Online News Portal
खेल नोएडा

नोएडा के इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा-2023 का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दीप जला कर किया आगाज ।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा-2023 का आयोजन आज 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजन किया जा रहा है। आज इसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित हुए.चार दिवसीय इस खेल स्पर्धा में खिलाडी 12 प्रतियोगिता में भाग लेगे।

सांसद खेल स्पर्धा-2023 उद्घाटन करने बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बैडमिंटन खेल के कोर्ट में उतर कर बैडमिंटन खेल कर उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फोटो भी खिंचवाया। इस अवसर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल बच्चों एवं युवाओं में व्यक्तित्व के विकास व चरित्र निर्माण के साथ ही साथ उनके बेहतर भविष्य की आधार स्तंभ होती हैं और उन्हें स्वस्थ रखकर समाज में एकता एवं समरसता की भावना विकसित करती हैं। उन्होने कहा कि इस खेल स्पर्धा में खिलाड़ी 12 प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आए हैं मैं उन सभी खिलाड़ियों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं जो खेलों में भाग ले रहे हैं. मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तो खिलोगे और यह बच्चे ना केवल अपने लिए देश के और समाज के लिए मेडल जीतने का काम कर रहे हैं, मैं इन सब को शुभकामनाएं देता हूं और इस शानदार आयोजन के लिए महेश शर्मा और उनकी टीम को बधाई देता हूं।

Related posts

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिफ्ट में आधे घंटे तक खतरे में फंसी रही,16 मरीज और तीमारदार की जिंदगी- लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha

तेज गति से आ रही एसयूवी मंदिर, ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलटी, एक घायल

Ajit Sinha

जॉब के नाम पर ठगी’ करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार श्रम मंत्रालय की फर्जी आईडी दिखा युवकों को बनाते थे शिकार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x