Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

निकाय चुनाव में हथियारों की सप्लाई करने वाले रणदीप गैंग के 4 बदमाश, अरेस्ट, 4 पिस्टल, 5 तमंचे, ब्रेजा कार बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:गौतमबुद्धनगर में होने वाले निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग के 4 बदमाशों को कोतवाली दादरी पुलिस ने रामपुर फतेह पुर रोड से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 पिस्टल, पांच अवैध तमंचे, एक पौना , कैश और ब्रेजा गाड़ी बरामद किया है।  इसके अलावा इन बदमाशों के कब्जे से रियल मी कंपनी के वेयर हाउस से चुराए हुए 110 इयर बर्ड्स भी बरामद किए गए हैं।  इन बदमाशों का कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी से संबंध बताया जा रहा है, इसके सबूत इनके सोशल मीडिया अकाउंट से मिले है।  पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।  

पुलिस की गिरफ्त में खड़े संदीप भाटी, टीटू,बॉबी और दीपक को पुलिस ने दादरी के रामपुर फतेहपुर रोड से गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर जब सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रैक किया जा रहा था। उसी दौरान फायरिंग करते हुए कुछ युवकों के वीडियो पुलिस को मिले,जिसके आधार पर इन चारों युवकों की गिरफ्तारी हुई। इन बदमाशों से पूछताछ से खुलासा हुआ कि ये बदमाश लगातार कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी के साथ संपर्क में थे, उसके साथ व्हाट्सएप कॉलिंग के सबूत उसके फोन से बरामद हुए हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि यह सभी आरोपी सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन थे और हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर रील मनाते हुए और रणदीप से वीडियो कॉल पर बात करते हुए स्क्रीनशॉट लोगों को दिखाकर डराते धमकाते थे,इनके पास से बरामद किए गए हथियार इन लोगों को बिहार निवासी सौरव उर्फ साबू के माध्यम से तस्करी कर लाए थे जो चार पिस्टल मिली है उनकी कीमत 40 से 60 के बीच में है,  इन हथियार को निकाय चुनाव प्रभावित करने के सप्लाई करने की मंशा थी लेकिन पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इन बदमाशों के कब्जे से रियल मी मोबाइल कंपनी के वेयर हाउस से चुराए हुए 110 इयरबड्स भी बरामद किए गए हैं जो उन्होंने कंपनी के मैनेजर के पद पर तैनात अजीत शर्मा के साथ मिलकर चोरी किए गए थे। अजीत शर्मा प्रति इयरबड्स 200 रुपये लेता था और यह चारों उसे दुकानों पर 1000 में बेच देते थे, दुकानदार ग्राहकों को 2 से ढाई हजार में इयरबड्स बेचते थे।  

Related posts

पलवल: होली के दिन दो अलग -अलग स्थानों पर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या कर दी , केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस में शामिल हुए 515 कमांडो, आईबी के निदेशक तपन कुमार डेका ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी।

Ajit Sinha

झगड़े के दर्ज मामले में समझौता करने का झांसा देकर महिला से धोखे से बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x