
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:आज माननीय जल मंत्री सौरव भारद्वाज के निर्देशन में केंद्र सरकार यूनिसेफ एवं WHO के अधिकारियों ने सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली को समझने के लिए मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। सभी अधिकारी दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली को देखकर यह समझना चाहते थे, कि किस प्रकार से दिल्ली सरकार एवं दिल्ली जल बोर्ड इतने बड़े स्तर पर, इतनी बड़ी जनसंख्या को साफ और स्वच्छ पानी उपलब्ध करता है। इस दौर से पहले सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में सभी अधिकारियों संग एक बैठक की गई। बैठक में जल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली के संबंध में एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई, जिसमें विस्तार से यह समझाया गया कि दिल्ली जल बोर्ड किस प्रकार से पानी को स्वच्छ बनाने के लिए काम करता है।

उसे बैठक में यह भी बताया गया कि दिल्ली जल बोर्ड को किन-किन स्रोतों के माध्यम से पानी प्राप्त होता है, साथ ही साथ यह भी बताया गया कि उस पानी को स्वच्छ करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है। कितनी लैब दिल्ली जल बोर्ड के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में तथा अन्य जगहों पर स्थापित है और किस प्रकार से उन सभी टेस्टिंग लैब में पानी के मानकों को मापने की प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया जाता है। सभी जानकारी को देखने और समझने के बाद केंद्र सरकार, यूनिसेफ एवं WHO की ओर से आए सभी अधिकारियों ने दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दिल्ली में पानी को स्वच्छ बनाने एवं वितरण करने की पूरी प्रक्रिया की बहुत सराहना की, साथ ही साथ दिल्ली जल बोर्ड की सभी टेस्टिंग लैब की कार्यप्रणाली की भी बहुत-बहुत सराहना की। मंत्री सौरव भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार यूनिसेफ एवं WHO की ओर से आए हुए अधिकारियों ने तसल्ली पूर्वक दिल्ली जल बोर्ड की पूरी प्रक्रिया को समझा, किस प्रकार से दिल्ली जल बोर्ड इतने बड़े स्तर पर पानी को स्वच्छ बनाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड को गंगा, यमुना एवं ग्राउंडवाटर द्वारा पानी प्राप्त होता है, जिसको दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चल रही प्रक्रियाओं के तहत स्वच्छ बनाया जाता है और घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी देशों में किसी एक शहर में इतने बड़े स्तर पर पानी को स्वच्छ बनाने एवं इतनी बड़ी जनसंख्या में वितरण करने का काम नहीं होता है I दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर पानी को स्वच्छ बनाने एवं घर-घर तक पहुंचाने की इस प्रक्रिया को देखकर सभी अधिकारी बेहद प्रभावित हुए और सभी अधिकारियों ने दिल्ली जल बोर्ड की बहुत सराहना की।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

