Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर बनाए जाएंगे अंडरपास – डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार फरीदाबाद में दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की सुगम आवाजाही के लिए हाईवे पर पड़ने वाले भीड़भाड़ वाले दो कट पर अंडरपास के निर्माण के लिए विजिबिलिटी का पता लगाने बारे केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान प्रश्न काल में एक सदस्य द्वारा लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को आज रात तक लिखित अनुरोध भेज दिया जाएगा, ताकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना की डीपीआर के लिए आगामी कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि गुड ईयर कट पर भूमि की उपलब्धता न होने के कारण फ्लाईओवर नहीं बनाया जा सकता। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस पर लागत हिस्सेदारी के संदर्भ में केंद्र सरकार से बातचीत की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके बनने से ओल्ड फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में भीड़भाड़ से निजात मिलेगी।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -7 थाना पुलिस ने आज 71 लाख रूपए के फ्रॉड करने के आरोपित मुकेश तयागी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

अंबाला के बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, बिजली निगम अधिकारियों को लगाई फटकार

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने वीरवार शाम को आठ पुलिस इंस्पेक्टरों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x