Athrav – Online News Portal
दिल्ली

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 85वीं ट्रेन चार धाम में से एक रामेश्वरम के लिए रवाना, तीर्थ यात्रियों से मिली आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार को 780 बुजुर्गों को लेकर 85 वीं ट्रेन दिल्ली से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई। यात्रा से पूर्व सभी तीर्थयात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री आतिशी ने यहाँ पहुंचकर तीर्थ-यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें यात्रा टिकट व किट सौंपा। इस मौके पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, मैं दिल्ली के सभी बुजुर्गों की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूँ जो दिल्ली के सभी बुजुर्गों को अपने माता-पिता की तरह मानते है और बेटे की भूमिका निभाते हुए दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा रहे है।  

उन्होंने कहा कि, दिल्ली के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की भूमिका में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,अब तक दिल्ली से 84 ट्रेनों के माध्यम से 81 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजा है और उनका वादा है कि चाहे कितनी भी बाधाएं आ जाए  लेकिन वो बुजुर्गों के लिए तीर्थ-यात्रा का सिलसिला रुकने नहीं देंगे और दिल्ली के हर बुजुर्ग की तीर्थ यात्रा करवाएंगे.राजस्व मंत्री ने कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि पिछली कई बार से तीर्थ-यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गों में 80% से अधिक महिलाएं होती है। ये बेहद अच्छी बात है क्योंकि हमारे समाज में एक महिला अपनी पूरी ज़िंदगी अपने परिवार की सेवा में लगा देती है। और अक्सर महिलाएँ ख़ुद को पीछे रखकर अपने परिवार को आगे रखती है। ऐसे में हमारे लिये ये बेहद ख़ुशी कई बात है कि जिन माताओं ने अपना पूरा जीवन अपने परिवार की सेवा में लगा दिया हम ज़िंदगी के इस पड़ाव पर उन्हें तीर्थ-यात्रा पर भेज रहे है। इस मौक़े पर उन्होंने तीर्थ-यात्रियों को उनके यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दी और अपील करते हुए कहा कि, यात्रा के दौरान आप सभी अच्छे से दर्शन करें और ईश्वर से देश और दिल्ली की तरक्की की कामना जरुर करें| उन्होंने तीर्थ-यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी जब रामेश्वरम पहुंचे तो अपने परिवार के साथ-साथ देश और दिल्लीवालों की सुख समृधि की कामना भी ज़रूर करें।

Related posts

एलजी ने पॉलिसी में किए फेरबदल, इससे सरकार को राजस्व के हजारों करोड़ का हुआ नुकसान, सीबीआई करे जांच।

Ajit Sinha

हाथियों का एक अदभुत झुंड सड़कों को पार करके ऊंचाई की तरफ बढ़ते हुए का देखें वायरल वीडियो।

Ajit Sinha

प्रियंका बोलीं- कांग्रेस के पास है बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x