Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

26 साल बाद पिता की हत्या का बदला लेने के लिए किया था चाचा का मर्डर, गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उत्तरप्रदेश के वाराणसी में पांच दिन पहले हुए सनसनीखेज कत्ल के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक का भतीजा निकला. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपने चाचा का कत्ल अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए किया था. 26 साल पहले आरोपी के पिता का मर्डर कर दिया गया था.

मामला वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र का है. जहां छोटा-लालपुर में बीती 21 नवंबर को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने पांच दिन में इस केस को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो मृतक का भतीजा है. जिसकी पहचान फरीद खान उर्फ जुगनू के तौर पर हुई है. उसने पुलिस को बताया कि यह कत्ल उसने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए किया है. उसके पिता का मर्डर 26 वर्ष पूर्व हुआ था. पुलिस के मुताबिक आरोपी लॉकडाउन के पहले सीजीएम कोर्ट में मुंशी के तौर पर काम कर रहा था.शुरू से ही बदले की भावना फरीद खान के अंदर दबी हुई थी. पुलिस ने जुगनू को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है.

जिसका इस्तेमाल उसने हत्या के लिए किया था. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह नेपाल भाग गया था. वहां उसके पास पैसे खत्म हो गए थे. जिसके लिए वो वापस वाराणसी आया था. इस बात की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाराणसी जिला जेल मार्ग पर आयकर भवन के पास दबिश देकर आरोपी फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपने चाचा की हत्या से पर्दा उठाते हुए बताया कि 1992 में उसके चाचा ने ही उसके पिता का मर्डर किया था. इसी के चलते उसके अंदर बदले की भावना थी.

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:बैंकेट हाल के मालिक से मोबाइल फोन पर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मरने हुए आदमी के करोड़ों रूपए की जमीनों के असली मालिक बन अपने नाम कराने वाले फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम: एसीपी सुधीर तनेजा सहित कुल 14 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!