
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई),जो दिल्ली के पुलिस स्टेशन भलस्वा डेयरी में तैनात था, को एक रिश्वत खोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।सीबीआई ने शिकायत के आधार पर 17.11.2026 को उक्त आरोपी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया। आरोप था कि दिल्ली पुलिस के आरोपी एएसआई ने भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में राहत देने और शिकायतकर्ता तथा उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार न करने के लिए शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि आरोपी एएसआई ने जांच में मदद करने के लिए अनुचित लाभ के रूप में 2 लाख रुपये की मांग की थी और 1 लाख रुपये की रिश्वत, आंशिक भुगतान के रूप में, स्वीकार करने पर सहमति दी थी।

सीबीआई ने 17.11.2026 को जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 70,000 रुपये की रिश्वत, आंशिक भुगतान के रूप में, मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उक्त आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और जाल की रकम बरामद कर ली गई है।
आगे की जांच जारी है।

