Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राष्ट्रीय

पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर गुरुग्राम में जुटेंगे देशभर के प्रतिनिधि, दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार से


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं को सशक्त बनाने तथा स्थानीय निकायों को स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में 23 और 24 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में पंचायतों एवं नगर निकायों के अधिकारों के हस्तांतरण, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन का मुख्य विषय हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तिकरण तथा स्थानीय निकायों को स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना है। इसके तहत स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार देने, उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने और आमजन तक सरकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने और पंचायतों एवं नगर निकायों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर सभी तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।

Related posts

अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता के सताए है कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला : भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली 

Ajit Sinha

इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कैलाश मान सरोवर में यात्री यात्रा में ही योग करके योग दिवस मनाएगे, आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी

Ajit Sinha

नौकरी की तलाश में आए एक युवक, जिस होटल में ठहरा था, उसी होटल के दो कर्मचारियों ने सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x