Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शिवाजी नगर थाने के अतिरिक्त एसएचओ को एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम की टीम ने 30 रुपए रिश्वत लेते धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के थाना शिवाजी नगर में तैनात सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह, अतिरिक्त एसएचओ को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित  पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर नंबर 50, दिनांक 22 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी शिकायतकर्ता वर्तमान में गुरुग्राम की ईएमएएआर प्लम हिल्स सोसायटी में किराए  पर रह रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, भूपेंद्र नामक व्यक्ति द्वारा उनके खिलाफ थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में शिकायत दी गई थी। उक्त शिकायत का निपटारा करने तथा उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न करने की एवज में आरोपित  सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह ने उनसे 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 60 हजार रुपये तय हुई। शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित  सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह को शिकायतकर्ता से रिश्वत की 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में ट्रैप का नेतृत्व एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने किया, जबकि राजपत्रित अधिकारी के रूप में धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ, डीएचबीएनवीएल, गुरुग्राम उपस्थित रहे। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।

Related posts

एसीबी की टीम ने नूह में 2 हज़ार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में डीएचबीवीएन के जेई तथा ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा के भट्टू कलां थाने को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन‘ अवार्ड,केंद्रीय गृह मंत्री ने बेस्ट पुलिस स्टेशन ट्रॉफी से किया सम्मानित

Ajit Sinha

इकोग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने सिकंदरपुर मार्केट,में एक शून्य अपशिष्ट और अपशिष्ट पृथक्करण योजना शुरू की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x