Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, मामला दिल्ली से सट्टे फरीदाबाद का है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म । मामला दिल्ली से सट्टे फरीदाबाद का है जहां से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है।एक गर्भवती महिला को उसका परिवार अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन अस्पताल के तक़रीबन सारे दरवाजे बंद थे, दरवाजे नहीं खुले जिसके चलते गर्भवती महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। लापरवाही की ये तस्वीर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । फिलहाल अधिकारी दोबारा ऐसा ना हो पाए इसकी व्यवस्था बनाने की बात कह रहे हैं ।इन तस्वीरों को जरा ध्यान से देखिए । यह तस्वीर गवाही दे रही है कि फरीदाबाद में किस कदर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है । सड़क पर गर्भवती महिला की डिलीवरी होना यह बताता है कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मदहोशी के आलम में है उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि जिन लोगों की सुविधाओं के लिए इस विभाग को बनाया गया उन लोगों को इसका फायदा मिल भी रहा है कि नहीं । दरअसल गांव बडौली का रहने वाला यह युवक अपनी गर्भवती भाभी को लेकर सेक्टर -3 के प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र ( fru 2 ) पर पहुंचा । आरोप है कि उस समय इस केंद्र के सभी दरवाजे बंद थे इस युवक ने तमाम दरवाजा को खटखटाया लेकिन कोई भी दरवाजा खोलने को तैयार नहीं हुआ। महिला की हालत इतनी खराब थी कि वह अस्पताल के बाहर ही सड़क पर बैठ गई और वहीं पर उसकी डिलीवरी हो गयी , जब तक अस्पताल का स्टाफ पहुचा तब तक महिला की डिलीवरी हो चुकी थी । इसके बाद युवक ने वीडियो बनाया । वहीं अस्पताल प्रशासन भी अपनी गलती स्वीकार कर रहा है । उसके मुताबिक वो इस तरह की व्यवस्थाएं करेगा जिससे किसी भी दूसरी महिला को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े , साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की बात भी की जा रही है ।

Related posts

फरीदाबाद: नाबालिक छात्र दक्ष हत्याकांड में अब तक 3 नाबालिक सहित 6 आरोपित गिरफ्तार , बचे आरोपित की तलाश जारी। 

Ajit Sinha

गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात:एचएसआईआईडीसी एजेंसी करेगी गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल का निर्माण।

Ajit Sinha

हरियाणा में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, कैशलैस निःशुल्क उपचार योजना से वर्ष 2025 में 4179 घायलों को मिला इलाज-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x