Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की शैली ने जिन आवारा कुत्तों को रोजाना खाना खिलाती, उसी कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया -केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में अपने घर के बाहर खेल रही एक 5 वर्षीय बच्ची पर 3 आवारा कुत्तों ने एक साथ हमला कर, उसे कई जगहों पर बुरी तरह से काट लिया। परिवार वालों को उस समय पता चला जब बच्ची जोर- जोर से चिल्लाने लगी,बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां घर के अंदर से बाहर की तरफ दौड़ी, और अपनी बच्ची को कुत्तों के चंगुल से बच्चा लिया, और उसे इलाज के जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में इलाज के लिए ले गई जहां उसेडॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया जहां बच्ची लावण्या की हालत ठीक बताई गई। यह घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे की बताई गई है। इस संबंध में आरोपित पडोसी महिला व कुत्ता प्रेमी शैली उर्फ़ शैलजा विनायक निवासी 2416, ग्राउंड फ्लोर , ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के खिलाफ थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में बीएनएस की धारा 291 व 351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूरजकुंड थाने की पुलिस ने आरोपित महिला शैली उर्फ़ शैलजा के खिलाफ इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि आरोपित महिला शैली उर्फ़ शैलजा वनियाल अपने फ्लैट के अंदर गैर कानूनी तरीके से 10 -12 कुत्ते रखे है, जो अक्सर किसी न किसी के ऊपर हमला करते रहते है। गत शुक्रवार की रात को 5 वर्षीय बच्ची को भी बुरी तरह इन्ही से कुत्तों ने काट खाया, उस के शरीर पर कुत्ते काटने के कई जख्म है। जल्द ही आरोपित महिला शैली को गिरफ्तार किया जाएगा।

कपिल पुत्र रमेश सिंह ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि वह प्लॉट नंबर -2417 , ग्राउंड फ्लोर , ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में अपने परिवार के साथ रहते है। गत शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे उन की 5 वर्षीय बेटी लावण्या अपने घर के बाहर खेल कूद रही थी, अचानक से तीन आवारा कुत्ते एक साथ उसपर हमला कर दिया, जिससे उनकी बच्ची जोर -जोर से चिल्लाने लगी, बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी घर के अंदर से दौड़ती हुई बाहर की तरफ आई, और अपनी बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा ली। उनका कहना है कि उनके पड़ोस के फ्लैट नंबर -2416 के ग्राउंड फ्लोर पर शैली उर्फ़ शैलजा नाम की महिला रहती है, उसने एक खाली पड़े प्लॉट पर 10 -15 कुत्तों को रोजाना खाना खिलाती है,बच्ची पर जो तीन कुत्तों ने हमला किया, उनमें से ही ये तीन कुत्ते थे , इसकी शिकायत जब उससे करने गए तो उनकी परेशानी को समझने के बजाए उल्टा उनकी पत्नी को गालियां देने लगी, और कहने लगी की तुझे जो करना है , वो कर लो, इसके बाद परिवार के लोग तुरंत बच्ची को इलाज के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि इन आवारा कुत्तों की वजह रोजाना कोई न कोई, इस तरह के हमले होते रहते है, पर कहने के बाद आरोपित महिला शैली उर्फ़ शैलजा वनियाल अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही है। और लगभग रोजाना कोई न कोई इन आवारा कुत्तों के शिकार हो रहे है।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में ससुरालियों ने दामाद की गला घोंट कर की हत्या व सबूत नष्ट करने का बेटी सहित 6 पर मुकदमा दर्ज।   

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में गत15 अगस्त की रात हुई सूरज उर्फ़ चुन्नी हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीसीपी लोकेंद्र सिंह को सुनिए इस खबर में प्रकाशित वीडियो में,मोबाइल फोन चोरी, गुम होने पर क्या करना हैं, 20 फोन लौटाए ।     

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x