Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के साथ मनाई लोहड़ी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ आमजन के बीच लोहड़ी का पावन त्योहार मनाया। करनाल के सेक्टर- 13 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली व तरक्की की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करनाल के मुगल कैनाल का नाम बदलकर कर्ण कैनाल करने का प्रस्ताव भी रखा।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह उनके लिए बड़े हर्ष का विषय है कि लोहड़ी के दिन वे करनाल शहर में मौजूद हैं और लोगों के बीच इस पावन पर्व को मना रहे हैं। यह हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि यहां अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। लोहड़ी खुशियां बांटने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस पावन त्योहार पर वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य अतिथियों ने अग्नि को तिल, गुड़ व मूंगफली अर्पित की।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए वर्षों तक संघर्ष किया, आंदोलन हुए, सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। इसके बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है। हम सीना चौड़ा करके ऐतिहासिक विरासत प्राप्त करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर वे स्वयं करनाल में रहेंगे, ऐसे में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

Related posts

विकास चौधरी की हत्या करने वाले शूटर सचिन और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ में सचिन के पैर में लगी गोली,पकड़ा गया

Ajit Sinha

पीएम -सीएम मुलाकात: मंत्रिमंडल विस्तार के विषय पर बोले सीएम मनोहर लाल सस्पेंस बना रहे सबको आनंद है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया, 10 वारदातों का खुलासा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x