Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शादी से लौट रहे LLB छात्र पर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घेरकर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में हुई मौत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपने दोस्त के यहां शादी समारोह से लौट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया। और हुए विवाद के बाद गोली मार दी, वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन घायल युवक को कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई बॉबी और परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है इस घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है।

 एडिशनल डीसीपी ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक युवक की पहचान साजन के रुप मे हुई है जो LLB का छात्र था और अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। अपने दोस्त के यहां शादी समारोह से लौट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले साजन के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मंगेश उर्फ टिल्लू ने साजन पर फायरिंग कर दी। साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन घायल युवक को कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू , वीरबती और श्रीपाल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। इस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। गांव में तनाव का माहौल देखते शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस बल को तैनात किया

Related posts

हरियाणा: सीआईए थ्री ने आज तीन महिलाओं सहित आठ तस्करों को 106 गांजा के साथ अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जेल से गैंग संचालित कर रहे खूंखार गैंगस्टर सद्दाम गौरी सहित 9 लोग अरेस्ट, दो महिला भी शामिल हैं।

Ajit Sinha

पटना में व्यवसायी खेमका की हत्या पर बोली कांग्रेस- बिहार में आजादी के बाद से ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी गई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x