Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

पुलिस और बदमाशो के बीच हुए एंकाउंटर में दो शातिर लूटेरे गोली लगने से घायल, लूट समान बरामद-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच जारचा थाना क्षेत्र के  अल्ट्रा पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुए पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान अंकित और राजेश के रूप में हुई। बदमाश के कब्जे से थाना जारचा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व में हुई 50 हज़ार और लूटा हुआ टेबलेट के साथ, संदिग्ध बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

ज़ोन-3 के डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना पर जारचा क्षेत्र अल्ट्रा पुलिस चौकी के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसे सूचना मिली थी की बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस टीम को एक मोटर साइकिल दिखाई दी। जिस पर 2 लोग सवार थे। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोकना चाहा, बाइक पर सवार बदमाश भागने लगे, पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, उसी दौरान बदमाशो ने पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो  बदमाश घायल हो गया । पुलिस ने घायल बदमाश गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है 
 डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान घायल बदमाशो की पहचान अंकित और राजेश के रूप में हुई यह दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं अंकित नाम का बदमाश शामली का रहने वाला है राजेश ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद करने वाला है।  दोनों पर नोएडा एनसीआर में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे है। यह दोनों लूट डकैती गैंगस्ट्रर में पहले जेल जा चुके हैं। उसके पास है पुलिस ने थाना जारचा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व में हुई 50 हज़ार और लूटा हुआ टेबलेट के साथ संदिग्ध बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में नवरात्रों में आयोजित माता की चौकी, सैकड़ों महिलाओं के माता के भजनों पर खेली डांडिया का वीडियो

Ajit Sinha

कांग्रेस इंचार्च, उत्तरखंड देवेंद्र यादव ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, नौकरियों घोटाले में हो सीबीआई जांच -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

नकली आईफोन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 अरेस्ट , 60 नकली फोन और 4.5 लाख नकदी बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!