Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

गृह मंत्रालय के अधिकारी बन कर हरियाणा के मंत्री से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शातिर गिरफ्तार

नई दिल्ली: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। वहां के मंत्री रणजीत सिंह से रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिरों के नाम उपकार सिंह और जगतार सिंह हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों शख्स गृह मंत्रालय के अधिकारी बन कर हरियाणा सरकार के मंत्री रणजीत सिंह से पैसे ऐठने में लगे थे। इसी बीच मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तक पहुंचा और इन दोनों को तत्‍काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों ने एक एप के जरिए मंत्री रणजीत सिंह को कॉल किया था। इन लोगों ने कहा कि भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी फंड के नाम पर तीन करोड़ रुपयो मांग रहे हैं। पुलिस ने इस फोन की जांच शुरू की तब पता चला कि यह दोनों ही फर्जी तरीके से पैसे ऐठने में लगे थे। यह कॉल अमित शाह के घर से नहीं आया था। पुलिस ने बताया कि यह ऐसे एप का कॉल के लिए इस्तेमाल  कर रहे थे जिसमें किसी को कॉल करने पर किसी और शख्स  का फोन नंबर दिखाता था।



इसी एप के जरिए यह दोनों ठगी में लगे थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह दोनों के साथ और कितने लोग हैं। यह लोग कितने दिनों से इस काम कर रह हैं और कितने लोगों के साथ यह ठगी कर चुके हैं। इस मामले में गिरफ्तार उपकार सिंह चंडीगढ़ का रहने वाला है वह एमएससी पीएचडी है। वहीं जगतार सिरसा हरियाणा का रहने वाला है। टैक्सी स्टैंड चलाता है। दोनों चंडीगढ में एक फ्लैट बुक करवाने के दौरान मिले थे। तभी पैसे की कमी से बदमाशी करने का आइडिया आया। क्राइम पेट्रोल देख-देख कर इस काम को अंजाम दिया।

Related posts

केजरीवाल सरकार कल सार्वजनिक बस बेड़े में शामिल करेगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम अरविंद दिखाएंगे हरी झंडी

Ajit Sinha

एसटीएफ ने राजू बासौदी गैंग का शार्प शूटर २ और लाख रूपए का ईनामी खूंखार बदमाश सचिन उर्फ़ भांजा गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली:17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा कर दुष्कर्म करने के एक मामले में वांछित आरोपित निवास सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!