Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: परचून की दुकान पर दूध की थैली नहीं मिला तो शख्स ने दुकानदार को गोली मार दी, केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; थाना मुजेसर के क्षेत्र में परचून की दुकान पर बीती रात  दुकानदार श्याम सिंह पर गोली चलने के मामले में थाना मुजेसर में पीड़ित के बेटे भानु प्रताप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों द्वारा पीड़ित को द्वारा एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
पीड़ित संजय कॉलोनी का रहने वाला है जिसकी परचून की दुकान है आरोपी ने दूध की थैली मांगी थी जो कि दूध की थैली ना होने पर दुकानदार ने मना कर दिया। इसी बात पर बहस बाजी हो गई, आरोपी ने दुकानदार पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने निरीक्षण किया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।  क्राइम ब्रांच की टीमो द्वारा आरोपी की तलाश की जारी है जल्द ही आरोपी को अरेस्ट  कर लिया जाएगा। 

Related posts

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज दिल्ली पुलिस अकादमी, झरोदा कलां का किया दौरा।

Ajit Sinha

कर्ज के 55 लाख रूपए न चुकाने पर एक कश्मीरी को अपहरण कर ले जा रहे दो कश्मीरी को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :प्रशासन किसी के दवाब में ना आए सही संस्था को दे दशहरा मानने की अनुमति : महंत स्वरूप बिहारी शरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x