Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मिठाई के पैसे मांगने पर दुकान के स्टाफ से अभद्रता, हाथापाई और मारपीट करने वाले दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर-वीडियो देखें

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा सेक्टर- 41 स्थित एक नामी मिठाई के दुकान पर नशे में धुत्त दो पुलिसकर्मियों ने दुकान कर्मचारियों से मिठाई के पैसे मांगने अभद्रता , हाथापाई और मारपीट की। मारपीट की सूचना मिलने पर दुकान के मालिक मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता कर हाथापाई की, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दुकान के मालिक की शिकायत पर डीसीपी नोएडा ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के धन्नुराम स्वीट्स का है, जिसमें दो पुलिसकर्मी दुकान कर्मचारियों से अभद्रता, हाथापाई और मारपीट करते नज़र आ रहे है। दुकान के मालिक भगत सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता कर हाथापाई की गई। एडीसीपी नोएडा ज़ोन ने बताया कि दुकान के मालिक भगत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सादे कपड़ों में दो पुलिसकर्मी खाना खाने आए थे। आरोप है कि दोनों ने शराब पी रखी थी उन्होंने दो प्लेट छोले भटूरे आर्डर किए। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने छेने की मिठाई दो पीस का आर्डर दिया।

छेना टोस्ट चमचम खाकर पैसे मांगने पर उसे खराब बता कर आरोप लगाया कि खराब छेना खिलाकर हमें बीमार करेगा क्या। फिर स्टॉफ के साथ गाली- गलौज देते हुए मारपीट करने लगे। साथ ही बीच बचाव करने पहुंचे तो हमारे साथ भी मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मालिक भगत सिंह शिकायत पर और सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल पुष्पेंद्र के रूप में हुई. दोनों पुलिसकर्मी थाना सेक्टर-49 में तैनात है। इस संबंध में एसीपी थर्ड द्वारा एक रिपोर्ट डीसीपी नोएडा को भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर डीसीपी नोएडा ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। पूरे और पूरे प्रकरण की जांच एसीपी टू सुशील कुमार को दी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

जेब में रखा नया मोबाइल बना ‘बम’, 26 साल का युवक पहुंचा अस्पताल ,गंभीर रूप से हुआ घायल।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 20 लाख रूपए कीमत की 226 किलो डोडा कचरा पोस्त बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्रिकेट खेल में हुई पुलिस की एंट्री, हंगामा, मामला पहुंचा खेड़ी पुल थाने में, कृष्णपाल, धनेश, सतीश के जाने के बाद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x