Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निवेश करवाने के बहाने 1,10,85,600/- रुपये की ठगी के मामले में दो और आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शेयर मार्किट में निवेश व ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर लगभग एक करोड़ 11 लाख रूपए की ठगी करने के एक मामले में दो आरोपितों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इसी मामले में तीनआरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकडे गए दोनों आरोपित 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लड़की से बात हुई, जिसके बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगी। जिसने शिकायतकर्ता को ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही और उसने शिकायतकर्ता के पास एक ऐप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1,10,85,600/- रुपये को ठगों के खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो उससे 24 लाख रूपये की मांग की गई। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि  साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मुस्तफा खान निवासी  डुँगरपुर हाल बासवाडा, राजस्थान व आदिल खान निवासी  डूंगरपुर, राजस्थान  को प्रतापपुरा, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पाया गया कि आरोपित  मुस्तफा खान व आदिल खान ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे आरोपितों  ने मामले में पहले गिरफ्तार आरोपित पाल सुमन से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था।मामले में पहले तीन आरोपितों  को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिक पूछताछ के लिए आरोपितों  को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार, कर्मचारी, क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज:विक्रम सिंह

Ajit Sinha

पलवल: कुख्यात अपराधी कैलाश के दो मंजिला मकान और पांच दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, ध्वस्त ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समीरपाल सरो उपायुक्त एवं अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में एक मूकबधिर केंद्र चलाया जा रहा है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x