Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद की धरती पसीना बहा पार्टी को मजबूत करने वाले ओ पी वर्मा को आप ने बनाया लोकसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान फरीदाबाद की धरती पर बीते एक साल से पसीना बहा कर पार्टी को मजबूत बनाने वाले ओ पी वर्मा को,और बड़ी जिम्मेदारी देते हुए लोकसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया हैं, इसके लिए ओ पी वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एंव हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवाला, बलबीर सिंह सैनी , बंता सिंह वाल्मीकि व कैंपेन कमिटी के चैयरमेन डॉ. अशोक तंवर का तहे दिल से धन्यवाद किया।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष ओ पी वर्मा ने “ATHARVA NEWS” से खास बातचीत करते हुए कहा कि वह दिनांक 18 जनवरी 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, पार्टी ने उन्हें फरीदाबाद में होने वाले फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए भावी मेयर उम्मीदवार घोषित किया था। इससे वह बहुत ज्यादा उत्साहित थे, और देश के लिए बहुत कुछ करने जज्बा उनमें पहले से ही हैं, उन्होंने बीते एक साल में फरीदाबाद के सभी 6 विधानसभाओं के लगभग 100 से अधिक कॉलोनियों में “भावी मेयर आपके द्वार कार्यक्रम” आयोजित किए,के दौरान आम जनता की शिकायतों का निपटारा किया। उनका “भावी मेयर आपके द्वार कार्यक्रम” काफी लोकप्रिय कार्यक्रम रहा हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पहचान पत्र और आधार कार्ड बनवाने व कर्मचारियों की गलतियों की सजा से जूझ रहे हजारों लोगों को सही दिशा दिखाएं और अपने कार्यालय में जिला प्रशासन की सहायता से कैंप लगाकर उनकी परेशानियों को खत्म करने का कार्य निस्वार्थ भाव से किया। वर्मा का कहना हैं कि पार्टी ने और बड़ी जिम्मेदारी दी हैं, अब उन्हें पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा और पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी हैं, वह तो पूरे ईमानदारी और निष्ठां के साथ करेंगे। इससे पहले उन्होनें फरीदाबाद क्षेत्र के 6 विधान सभाओं में पूरे दिन रात कड़ी मेहनत करी हैं ,और उनके नेतृत्व में पार्टी भी मजबूत हुई हैं, अब उनका दायरा बढ़ कर 9 विधानसभा क्षेत्र में हो गई हैं ,इससे उन्हें बेहद ख़ुशी हैं,और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके किए गए कड़ी मेहनत का सम्मान करते हुए, पार्टी की और बड़ी जिम्मेदारी दी हैं , जिसका वह तहे दिल से सम्मान करते हैं, और पार्टी की उम्मीद पर बिल्कुल खड़े उतरने, इसकी वह पूरी कोशिश करेंगें।   

Related posts

नौकरी का झांसा देकर एक महिला से ओयो होटल में बलात्कार करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम उड़नदस्ता व प्रदूषण विभाग की संयुक्त ने की लोहे की प्लेटों को तेज़ाब से सफाई करने वाली फ़ैक्ट्री में छापेमारी।

Ajit Sinha

“भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी एक ही मंच से दिए शानदार भाषण -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//dukingdraon.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x