Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गुलेल और छर्रे से चंद मिनटों में कार का शीशा तोड़कर भी चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली फेज- 3 पुलिस ने सेक्टर-64 स्थित सहारा कट के पास चेकिंग के दौरान दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है जो ड्राइवर और कार मालिक का ध्यान भटका  कर गाड़ी में रखे सामान पर हाथ साफ कर लेते थे। इस गैंग के सदस्य गुलेल और छर्रे से चंद मिनटों में कार का शीशा तोड़ कर भी चोरी करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों  के पास से एक बाइक, चोरी के फोन, लैपटॉप, नगद, गुलेल आदि सामान बरामद किया है। इससे थाना- 39 पुलिस ने गुलेल गैंग के तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये दोनों बदमाश सुमित व गौरव दिल्ली के संजय कॉलोनी, गोकुलपुरी में रहते है और गुलेल गैंग के सक्रिय सदस्य है। फेज-3 थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया गाड़ियों के शीशा तोड़कर लैपटॉप चुराने वाले गैंग नोएडा और एनसीआर में सक्रिय है। कुछ  दिन पहले ही थाना- 49 और थाना-39 पुलिस ने इस प्रकार के गैंग के लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से एक बाइक,चोरी के छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 3400 रुपये कैश व गुलेल और छर्रे बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के बाद तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपित  दिल्ली-एनसीआर में बाइक पर सवार होकर घूमते थे। इस दौरान आरोपित  गुलेल से लोहे के छर्रे से खड़ी गाड़ियों में मारकर शीशा तोड़ते थे और कार में रखा सामान चोरी कर लेते थे। इसके बाद इस सामान को दिल्ली के विभिन्न बाजारों में सस्ते दामों पर बेच देते थे। आरोपित  सुमित के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं जबकि गौरव के खिलाफ छह रिपोर्ट दर्ज है।

Related posts

प्रेमी ने चाकू से हमला कर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, बड़े भाई की बेटी को लिया था गोद

Ajit Sinha

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 6 किमी की दूरी को महज 3 मिनट 50 सेकेंड पूरी की और नए जन्मे जुड़वां बच्चों की जिंदगी जीत गई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एक होटल में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जिस्म फरोशी में दो फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, एक लाख तक करती थीं चार्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!