Athrav – Online News Portal
अपराध मुंबई

एक होटल में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जिस्म फरोशी में दो फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, एक लाख तक करती थीं चार्ज

मायानगरी मुंबई में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट में फिल्म में काम करने वाली कुछ अभिनेत्रियां भी शामिल हैं. सेक्स रैकेट और जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है उसमें दो मूल तौर पर तुर्केमिनिस्तान की रहने वाली हैं और मुंबई में रहकर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किया करती थीं.

दरअसल मुंबई पुलिस को खबर मिली थी कि शहर के इंपीरियल होटल में सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है जिसमें विदेशी लड़कियां शामिल हैं. पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो वहां से तीन युवतियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो विदेशी और एक मुंबई की महिला शामिल थी. पुलिस ने इनके 2 एजेंट को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनों ही महिलाएं फिल्मों में काम करने के अलावा पुणे की एक कॉलेज से एमबीए भी कर रही थीं.



पुलिस ने इसके साथी ही इनके एजेंट जावेद और नावेद को भी गिरफ्तार किया जो इनके लिए ग्राहक लाने का काम करते थे.पुलिस ने पकड़ी गई विदेश महिलाओं के बयानों के आधार पर बताया कि फिल्मों में काम दिलाने और एक रात में लाखों रुपये कमाने का लालच देकर इनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता था.पुलिस के मुताबिक ग्राहकों को खुश करने पर इन्हें एक रात के लिए एक लाख रुपये तक दिए जाते थे.

Related posts

फरीदाबाद: मुजेसर थाना व दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम का ओयो होटल में छापा, 7 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े गए , केस दर्ज।

Ajit Sinha

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर चोर पकड़े गए , 21 लग्जरी गाड़ियां और फर्जी नंबर फ्लेट्स बरामद।

Ajit Sinha

काला जठेड़ी -अनिल छिप्पी गैंग का वांछित सदस्य , जिसने व्यापारी के आवास पर गोलीबारी की थी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!