Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

प्रेमी ने चाकू से हमला कर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, बड़े भाई की बेटी को लिया था गोद

दिल्ली:एक सिरफिरे आशिक ने शनिवार सुबह सोनिया विहार में घर में घुसकर प्रेमिका के पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित घर के माेबाइल फोन भी अपने साथ ले गया। मृतक की पहचान बिजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी पूजा करने लिए मंदिर गई थी। तभी सूरज नाम का शख्स घर में घुसा और बैड पर लेटे हुए बिजेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बिजेंद्र ने अपने बड़े भाई की बेटी गंगा को गोद लिया हुआ है, सूरज और गंगा एक दूसरे से प्रेम करते हैं। सूरज परिवार पर गंगा से शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि परिवार इसके खिलाफ था। तीन महीने पहले ही परिवार ने गंगा को गांव भेज दिया था, जिससे नाराज होकर सूरज ने बिजेंद्र की हत्या कर दी। खजूरी खास थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बिजेंद्र परिवार के साथ सोनिया विहार के पॉकेट-5 डी ब्लॉक में रहते थे। उनका खुद का तीन मंजिला मकान है। परिवार में पत्नी लक्ष्मी व बेटी गंगा है। बिजेंद्र घर में ही थैले की सिलाई का काम करते थे। शादी के काफी वक्त बाद भी जब उनके बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने बड़े भाई रामपाल की बेटी गंगा को गोद ले लिया। गंगा ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की और उसके बाद वह घर में रहकर अपनी मां का काम में हाथ बंटाने लगी।

बिजेंद्र को जब पता चला कि उनकी बेटी का इलाके के रहने वाले सूरज नाम के शख्स  से प्रेम प्रसंग चल रहा है तो वह काफी नाराज हुए, उन्होंने अपनी बेटी से रिश्ता खत्म करने को कहा। लेकिन लड़का फिर भी उनकी बेटी से चोरी छीपे बात करता रहता। परेशान होकर बिजेंद्र ने अपनी बेटी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भगवानपुर में बड़े भाई के घर भेज दिया। जब यह बात सूरज को पता चली तो वह बिजेंद्र के खिलाफ हो गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी पूजा करने के लिए मंदिर चली गई, बिजेंद्र घर में लेटे हुए थे। तभी सूरज घर के अंदर घुस गया। उसने पहले बिजेंद्र का मुंह दबाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करता चला गया। उसने तब तक वार किए, जब तक बिजेंद्र की आखिरी सांस तक नहीं निकल गई।

Related posts

विशेष टीम ने तीन हथियार तस्करों को 1250 कारतूस,शेवरले कार व एक बुलेट सहित गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

होमगार्ड की नौकरी लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ एंटी करप्शन हिसार द्वारा आज जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती. सोनिया गांधी ने आज लोकसभा को संबोधित किया-क्या कहा सुने वीडियो में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!