Athrav – Online News Portal
नोएडा फरीदाबाद

चलती स्विफ्ट कार लगी आग, कार मे सवार दंपति और बच्चो ने कूद कर बचाई जान, सभी सै. 8 फरीदाबाद के निवासी हैं।  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर देर शाम सेक्टर-150 के पास चलती हुई स्विफ्ट कार में अचानक चिंगारी फूटी और देखते–देखते कार आग का शोला बन गया । हादसे के वक्त कार में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा था। इन सभी लोगों ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहां से गुजर रहे लोगो ने इसकी घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना भी दिया। इस सूचना  मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

कार से निकलता धुआँ बता रहा है फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्विफ्ट कार जल कर खाक हो चुकी थी,गौतमबुद्ध नगर सीएफ़ओ अरुण कुमार ने बताया कि  स्विफ्ट कार ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रही थी। कार को दीपक शर्मा चला रहे थे। वह फरीदाबाद के सेक्टर -8 के रहने वाले हैं। कार में दो पुरुष, दो महिला और एक 11 माह का बच्चा था। जब गाड़ी सेक्टर-150 के पास पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। वायरिंग शॉर्ट होने से कार के इंजन से आग लगी थी। दीपक शर्मा ने इस हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम और फायर सर्विस को दी। पुलिस और फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर टेंडर ने आकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया है, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Related posts

माय भारत अभियान से जुड़कर युवा कर रहे राष्ट्र निर्माण में भागीदारी : रक्षा निखिल खडसे

Ajit Sinha

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिता रही सीमा बनी मां, पुत्री को दिया जन्म, सुझाव मांग कर रखा जाएगा नाम।

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय दे रहा है अंतःविषय शोध को बढ़ावाः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!