Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पलवल में साइबर फ्रॉड करने वाले दो विदेशी महिला आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:साइबर ठगो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा नियमित रूप से सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उनकी धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने पलवल व गुरूग्राम जिला में दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपितों  को गिरफतार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
प्रवक्ता ने आज इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस ने पलवल जिला में दो विदेशी आरोपितों  को गिरफतार किया है। इन आरोपितों  में केन्या देश की एक महिला तथा नाइजीरिया से एक पुरूष शामिल है। इन आरोपितों द्वारा इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से प्राप्त लिंकेज के आधार पर पूरे भारत वर्ष में लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध में की गई कुल 148 शिकायतों का खुलासा हुआ है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस पलवल में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई  की जा रही है।  

 क्या था मामला-
गांव ककराली के रहने वाले अजीत कुंडु ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि मई माह में नौकरी को लेकर उसका एक फेसबुक दोस्त उसके पास आ रहा था। कुछ देर बाद उसका फोन आया कि उसे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है, उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। इस के बाद उसने उक्त दोस्त के खाते में 69 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि रूपये डालने के बाद से ही वह ना तो फोन उठा रहा है और ना ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता को महसूस हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने अपनी शिकायत पुलिस में दी। पीड़ित के साथ हुई इस धोखाधड़ी के संबंध में थाना साइबर क्राइम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले पर तत्परता से कार्रवाई  करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाइजीरियन आरोपित  को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपित से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल सहित चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इस मामले में केन्या देश की एक अन्य महिला आरोपित  की संलिप्तता पाई गई जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपित से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों आरोपितों  को अदालत में पेश किया गया जिसमें महिला आरोपित को एक दिन तथा पुरुष आरोपित को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान महिला आरोपित  से ठगे गए ₹10000 तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है। महिला आरोपित  को अदालत में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रिमांड अवधि के दौरान नाइजीरियन आरोपित  से 12 छोटे फोन ,16 एंड्राइड फोन ,13 सिम कार्ड, 2 वाईफाई डोंगल, 2 लैपटॉप, 12 मोबाइल चार्जर व 2 लैपटॉप चार्जर बरामद किए है। गुरूग्राम में भी लगभग 17 करोड़ 50 लाख रूपयों की ठगी करने के संबंध में 9 आरोपितों  को गिरफतार किया गया है। इन आरोपितों  पर देशभर में कुल 4 हजार 997 शिकायते दर्ज हैं। जांच के दौरान पाया गया कि सभी आरोपित  क्रेडिट कार्ड के बिल भरने, बिजली के बिल भरने, बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों के पास लिंक भेजकर उनके साथ ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। इन आरोपितों  के कब्जे से 8 मोबाईल फोन, 13 सिम कार्ड, 01 लैपटॉप, 2 बैंक एटीएम व 5 लाख की नकदी बरामद’ की गई है।

Related posts

महिला मित्र को मसूरी ले जाने के जिद्द, दोस्त को पसंद नहीं आया और कर दी अपने ही दोस्त की बेहरमी से हत्या, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फ़ॉर्चूनर गाडी मिल गई, ख़ुशी से उछल पड़े।

Ajit Sinha

नकली इनकम टेक्स अधिकारी व लैप्स पॉलिसी के पैसे दिलाने के नाम पर 49 लाख ठगने के वाले 4 ठगों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x